हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
ढीठ
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : विशेषण
ढीठ का हिंदी अर्थ
- वह जो गुरुजनों के सामने ऐसा काम करे जो अनुचित हो, बड़ों का संकोच या डर न रखनेवाला, बड़ों के सामने अनुचित स्वच्छदता प्रकट करनेवाला, बेअदव, शोख
- किसी काम को करने में उसके परिणाम का भय न करनेवाला, ऐसे कामों में आगा पीछा न करनेवाला जिनसे लोगों का विरोध हो, अनुचित साहस करनेवाला, बिना डर का
- साहसी, हिम्मतवर, हियाववाला, किसी बात से जल्दी न डर जानेवाला