Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

छनना

  • स्रोत : संस्कृत
  • शब्दभेद : अकर्मक क्रिया

छनना का हिंदी अर्थ

  • किसी चूर्ण (जैसे आटा) या द्रव पदार्थ (जैसे, दूध, पानी आदि) का किसी कपड़े या जाली के महीन छेदों में से होकर इस प्रकार नीचे गिरना कि मैल, खूद, सीठी आदि अलग होकर ऊपर रह जाय , छलनी से साफ होना
  • छोटे छोटे छेदों से होकर आना , जैसे,—पेड़ की पत्तियों के बीच से धूप छनछनकर आ रही है
  • किसी नशे का पिया जाना , जैसे,—भाँग छनना, शराब छनना

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'छनना' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।