Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

चेहरा

  • स्रोत : फ़ारसी
  • शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग

चेहरा का हिंदी अर्थ

  • शरीर का वह ऊपरी गोल और अगला भाग जिसमें मुँह, आँख, माथा, नाक आदि सम्मिलित है , मुखडा , बदन
  • किसी चीज का अगला भाग , सामने का रुख , आगा
  • कागज, मिट्टी या धातु आदि का बना हुआ किसी देवता, दानव या पशु आदि की आकृति का वह साँचा जो लीला या स्वाँग आदि में स्वरुप बनने के लिये चेहरे के ऊपर पहना या बाँधा जाता है , प्राय:बालक भी मनोविनोद और खेल के ऐसा चेहरा लगाया करते हैं , क्रि॰ प्र॰—उतारना , — बाँधना , — लगाना

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'चेहरा' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।