हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बिजली
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
बिजली का हिंदी अर्थ
- एक प्रसिद्ध शक्ति जिसके कारण वस्तुओं में आकर्षण और अपकर्ण होता है और जिससे कभी कभी ताप और प्रकाश भी उत्पन्न होता है , विद्युत्
- आकाश में सहसा उत्पन्न होने वाला वह प्रकाश जो एक बादल से दूसरे बादल में जाने वाली अथवा किसी बादल से पृथ्वी की ओर आने वाली वातावरण की बिजली के कारण उत्पन्न होता है, चपला
- आकाश में सहसा क्षण भर के लिए दिखाई देने वाला वह प्रकाश जो बादलों में वातावरण की विद्युत शक्ति के संचार के कारण होता है