हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बहलना
बहलना का हिंदी अर्थ
- ऊबे, थके, खाली बैठे या दुःखी व्यक्ति अथवा उसके मन का मनोरंजक या रमणीक वस्तुओं से परचना या कुछ समय के लिए प्रसन्न और शांत होना।
- झंझट बखेड़े, चिंता आदि की बात भूलकर मन का किसी दूसरी ओर लगना; और फलतः कुछ स्वस्थ या हलका अनुभव करना। जैसे-दिन भर काम करने के बाद संध्या को थोड़ा टहल लेने से मन बहल जाता है। संयो० क्रि०-जाना।