हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
बढ़ावा
- स्रोत : हिंदी
- शब्दभेद : संज्ञा, पुल्लिंग
बढ़ावा का हिंदी अर्थ
- किसी काम की ओर मन बढ़ाने वाली बात , हौसला पैदा करने वाली बात जिसे सुनकर किसी को काम करने की प्रबल इच्छा हो , प्रोत्साहन , उत्तेजना , जैसे—पहले तो लोगों ने बढ़ावा देकर उन्हें इस काम में आगे कर दिया, पर पीछे सब किनारे हो गए
- साहस या हिम्मत दिलानेवाली बात , ऐसे शब्द जिनसे कोई कठिन काम करने में प्रवृत हो
- (बढ़ाना) सहारा, प्रोत्साहन, उत्साह बढ़ाने या उसकाने वाली बात, सह देने की क्रिया