हिन्दवी शब्दकोश
हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।
अहिंसा
- स्रोत : संस्कृत
- शब्दभेद : संज्ञा, स्त्रीलिंग
अहिंसा का हिंदी अर्थ
- साधारण धर्मों में से एक, किसी को दुःख न देना
- (योगशास्त्र) पाँच प्रकार के यमों में पहला, किसी भी प्राणी को किसी काल में मन, वाणी और कर्म से किसी प्रकार का दुःख या पीड़ा न पहुँचाना
- बौद्धशास्त्रानुसार त्रस और स्थावर को दु:ख न देना