Font by Mehr Nastaliq Web

हिन्दवी शब्दकोश

हिंदी शब्द के अर्थ जानने के लिए हिंदी डिक्शनरी में अपना शब्द टाइप कीजिए। इस शब्दकोश के ज़रिए जुड़िए और सुझाव दीजिए हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के व्यापक शब्दकोश को।

अभिसारका

  • शब्दभेद : संज्ञा

अभिसारका का हिंदी अर्थ

  • अवस्थानुसार नायिका के दस भेदों में एक । वह स्त्री जो सकेत स्थल में प्रिय से मिलने के स्वयं जाय या प्रिय को बुलाए ।विशेष—यह दो प्रकार की है, शुक्लाभिसारिका ( जो चाँदनी रात में गमन करे ) और कृष्णाभिसारिका (जो अँधेरी रात में मिलने जाया ) कोई कोई एक तीसरा भेद दिवाभिसारिका (दिन में जानेवाली) भी मानते हैं । साहित्य शास्त्र में अभिसार के आठ स्थान कहे गे हैं— (१) खेत, (२) उपवन या बगीचा (३)भग्नमंदिर, (४) दूती या सहेली का निवासस्थान, (५) जंगल, (६) तीर्थस्थान, (७) श्मशान । (८) नदीतट या परिसर ।

हिन्दवी डिक्शनरी पर 'अभिसारका' से संबंधित विस्तृत अर्थ खोजिए।