जहाँ में निशाने–मोहब्बत हूँ मैं
jahan mein nishane–mahobat hoon main
जहाँ में निशाने–मोहब्बत हूँ मैं
ज़रा सुन दिवाने के भारत हूँ मैं
किसी गोडसे की शरारत नहीं
भगत सिंह की ज़िंदा विरासत हूँ मैं
दिया तुझको रुतबा है जिस ताज ने
उसी की तो करता हिफ़ाज़त हूँ मैं
बड़ी आशिकाना है तबीअत मिरी
नज़ाकत लिए इक नफ़ासत हूँ मैं
बिगाड़ोगे तुम क्या ये सूरत सुनो
तुम्हारी शक्ल की अलामत हूँ मैं
कबीरा हूँ गौतम हूँ रसखान हूँ
नहीं कोई झूटी इबारत हूँ मैं
- रचनाकार : मनजीत भोला
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.