Font by Mehr Nastaliq Web

हो गई मग़रूर सुन कोठी पे आना है सुबह

ho gai maghrur sun kothi pe aana hai subah

मनजीत भोला

मनजीत भोला

हो गई मग़रूर सुन कोठी पे आना है सुबह

मनजीत भोला

और अधिकमनजीत भोला

    हो गई मग़रूर सुन कोठी पे आना है सुबह

    हम बताएँगे हवा किस ओर जाना है सुबह

    मुतरिबा से बोल दो तैयार सारे साज़ हों

    सोज़ कितना है हमें सबको सुनाना है सुबह

    बागियों से इक दफ़ा जाकर अभी ये पूछ लो

    क्या शहीदों में तुम्हारा नाम लाना है सुबह

    इक अदाकारा वो जिसकी है अदाकारी ग़ज़ब

    चैनलों वालो उसे ही बस दिखाना है सुबह

    गूँजती ख़ामोशियों से रात कहदे तू ज़रा

    आँख लगने दें अभी सूरज उगाना है सुबह

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनजीत भोला
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY