Font by Mehr Nastaliq Web

हिज़रत–पलायन

hizrat–palayan

मनजीत भोला

मनजीत भोला

हिज़रत–पलायन

मनजीत भोला

और अधिकमनजीत भोला

    महफ़िले-शब के सुहाने मंजरों को देखना

    आस्तीनों में छुपे जो खंजरों को देखना

    सब शरीफ़ों की हक़ीक़त सामने जाएगी

    मालिकों की बात करते नौकरों को देखना

    किस तरह बर्बाद करती एक तरफ़ा आशकी

    मोम में लिपटे पतंगों के परों को देखना

    कश्तियाँ मझधार में जब डूबती तुमको दिखें

    साहिलों पे मुस्कुराते रहबरों को देखना

    गर कभी फ़ुर्सत मिले तो रात में फुटपाथ पे

    बिस्तरों को देखना तुम चादरों को देखना

    क्या ग़ज़ब की कोठियाँ हैं क्या ग़ज़ब बुनियाद है

    खाब जिनके हैं दफ़न उन बेघरों को देखना

    जो अदब की बात करते मुफ़लिसी से जूझते

    जेब भरते ऐश करते मसखरों को देखना

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनजीत भोला
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY