चरागों की तो आपस में नहीं कोई अदावत है
charagon ki to aapas mein nahin koi adavat hai
मनजीत भोला
Manjeet Bhola
चरागों की तो आपस में नहीं कोई अदावत है
charagon ki to aapas mein nahin koi adavat hai
Manjeet Bhola
मनजीत भोला
और अधिकमनजीत भोला
चरागों की तो आपस में नहीं कोई अदावत है
अँधेरा मिट नहीं पाया उजालों की सियासत है
जहाँ तू सर पटकता है वहाँ बस एक पत्थर है
इबादत से बड़ी गाफ़िल यहाँ पर शय नदामत है
बहाना मत ज़रा आँसू समझ लेना मेरे बाबा
क़त्ल मेरा करेंगे वो बताएँगे शहादत है
नशा उतरे हक़ूमत का तभी हाकिम कोई समझे
जहाँ तामीर कुरसी है पराई वो इमारत है
रंगे हैं हाथ जिसके ख़ून से खैरात वो बाँटे
क़यामत है क़यामत है क़यामत है क़यामत है
- रचनाकार : मनजीत भोला
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.