Font by Mehr Nastaliq Web

प्रिय अब प्राण प्रयाण

priy ab praan pryaan

ज्ञानवती सक्सेना

ज्ञानवती सक्सेना

प्रिय अब प्राण प्रयाण

ज्ञानवती सक्सेना

और अधिकज्ञानवती सक्सेना

    प्रिय अब प्राण

    प्रयाण करेंगे

    थामों मुझे दुलारो

    एक बार फिर एक बार फिर

    लेकर नाम पुकारो

    रुप-राशि की

    मंजूषा थी

    अब क्या हूँ मत तोलो

    रेखा गणित लिखे हाथों को

    सुंदर हैं मत बोलो

    झुर्री पड़ी हुई

    आकृति को

    भरकर प्यार निहारो

    जब मरघट

    जाकर काँधे से

    अर्थी भार उतारो

    मेरी अंतिम भेंट नयन में

    प्रिय की छवि स्वीकारो

    तुम कितने रह गए अकेले

    कहकर धैर्य हारो

    वैसे भी तुम

    रहे अकेले

    अपने ओंठ सिए हो

    कर्तव्यों की कारा में ही

    जन-जन हेतु जिए हो

    आँसू पोछो

    यही उचित है

    अपना आप सँवारो

    स्रोत :
    • पुस्तक : राधा की अंतिम यात्रा (पृष्ठ 43)
    • रचनाकार : ज्ञानवती सक्सेना
    • प्रकाशन : श्रीमती लीला गुप्ता
    • संस्करण : 1999

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY