Font by Mehr Nastaliq Web

दीप जलता रहे

deep jalta rahe

मनोज जैन

मनोज जैन

दीप जलता रहे

मनोज जैन

और अधिकमनोज जैन

    नेह के ताप से तम

    पिघलता रहे

    दीप जलता रहे

    शीश पर सिंधुजा का

    वरद हस्त हो

    आसुरी शक्ति का

    हौसला पस्त हो

    लाभ-शुभ की घरों में

    बहुलता रहे

    दृष्टि में ज्ञान-विज्ञान

    का वास हो

    नैन में प्रीत का दर्श

    उल्लास हो

    चक्र, समृद्धि का नित्य

    चलता रहे

    धान्य-धन, संपदा

    नित्य बढ़ती रहे

    बेल यश की सदा

    उर्ध्व चढ़ती रहे

    हर्ष से, बल्लियों दिल

    उछलता रहे

    हर कुटी के लिए

    एक संदीप हो

    प्रज्ज्वलित प्रेम से

    प्रेम का दीप हो

    तोष नीरोगता की

    प्रबलता रहे।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनोज जैन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY