Font by Mehr Nastaliq Web

बाद में बातें करूँगा आपसे

baad mein baten karunga aapse

मनोज जैन

मनोज जैन

बाद में बातें करूँगा आपसे

मनोज जैन

और अधिकमनोज जैन

    बाद में बातें करूँगा आपसे

    मैं अभी यश मालवी को

    पढ़ रहा हूँ।

    वाल क्या है आईना है,

    यह समय का,

    भरा पूरा एक दस्तावेज़ है।

    लोकधर्मी चेतना के

    साथ में प्रतिरोध का

    यह अकेला आधिकारिक पेज है।

    पेज पढ़ यश मालवी का

    मैं स्वयं को स्वयं में ही

    गढ़ रहा हूँ।

    बाद में बातें करूँगा आपसे

    मैं अभी यश मालवी को

    पढ़ रहा हूँ।

    गीत हो या गज़ल कोई,

    व्यंजना के

    साथ पूरा अर्थ सजता है।

    आप इनका गद्य पढ़कर

    देखिए तो कान में

    प्यारा मधुर संतूर बजता है।

    साधना से यश शिखर पर हैं,

    और मैं सोपान,

    पहला चढ़ रहा हूँ।

    बाद में बातें करूँगा आपसे,

    मैं अभी यश मालवी को,

    पढ़ रहा हूँ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : मनोज जैन
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY