Font by Mehr Nastaliq Web

दोस्त की मदद

dost ki madad

किसी तालाब में एक कछुआ रहता था। तालाब के पास माँद में रहने वाली एक लोमड़ी से उसकी दोस्ती हो गई। एक दिन वे तालाब के किनारे गपशप कर रहे थे कि एक तेंदुआ वहाँ आया। लोमड़ी जान बचाकर भागी। धीरे चलने वाला बेचारा कछुआ तो भाग सका और ही कहीं छुप सका। तेंदुआ एक छलाँग में उस तक पहुँच गया। उसने कछुए को मुँह में पकड़ा और उसे खाने के लिए एक पेड़ के नीचे गया। लेकिन दाँतों और नाख़ूनों का पूरा ज़ोर लगाने पर भी कछुए के सख़्त खपड़े के खरोंच तक नहीं आई।

अपनी माँद से यह देखकर लोमड़ी ने कछुए को बचाने की तरकीब सोची। वह माँद से बाहर आई और अदब और मासूमियत से कहने लगी, “कछुए के खपड़े को तोड़ने का मैं आसान तरीक़ा बताती हूँ। इसे पानी में फेंक दो। थोड़ी देर में पानी से इसका खपड़ा नरम हो जाएगा। चाहो तो आज़माकर देख लो!”

मूर्ख तेंदुए ने कहा, “इसका क्या! अभी देख लेता हूँ!” यह कहकर उसने कछुए को पानी में फेंक दिया। इससे ज़्यादा कछुए को क्या चाहिए था!

स्रोत :
  • पुस्तक : भारत की लोक कथाएँ (पृष्ठ 159)
  • संपादक : ए. के. रामानुजन
  • प्रकाशन : राष्ट्रीय पुस्तक न्यास भारत
  • संस्करण : 2001

संबंधित विषय

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY