भोजपुरी लोकगीत : आरे मोरे पिछुआरावा खजुरवा, त फरिके लटकि बलमू

bhojapuri lokgit ha aare more pichhuarawa khajurwa, t pharike lataki balmu

रोचक तथ्य

संदर्भ—निर्धनता के कारण पति-पत्नी की नोंक-झोंक।

आरे मोरे पिछुआरावा खजुरवा, फरिके लटकि बलमू।

आरे चढ़हिं के रहले देवरवा, चढ़ले हमार बलमू।।1।।

आरे एक फलवा पकले गिरते, धनिया तोहार बलमू।

आरे जोड़ धनिया हेठ फुरहुरवा, पाकल गिराइबि बलमू।।2।।

आरे पकल पकल फलवा खाला, काचा का गिरावे बलमू।

धनिया काढ़ नाहि नाक के नथियवा, खरची चलाइबि बलमू।।3।।

पियवा हँसे लगि हे दरवा रे देयादवा नथिया बिकइले बलमू।

पियवा हँसे लगिहे दरवा रे देयादवा, हसुली बिकइले बलमू।।4।।

धनिया का करिहें दरवा रे देयाद, बिपति गँवाउ रे बलमू।

धनिया संपति हउवे रे सिंगार, बिपति गँवाउ रे बलमू।।5।।

एक स्त्री कहती है—मेरे घर के पिछवाड़े खजूर का वृक्ष फल कर लटक गया था। उसके फलों को तोड़ने के लिए मेरा देवर चढ़ने वाला था, किंतु मेरा पति चढ गया।।1।।

स्त्री ने पति से निवेदन किया—अरे, एक पका फल गिराते, आख़िरकार मैं

आपकी पत्नी हूँ। पति ने उत्तर दिया—तुम अपने आँचल को नीचे फैलाओ, तो मैं पका फल गिराऊँगा।।2।।

स्त्री ने कहा अरे, पके-पके फल तो आपने खा लिया और कच्चे मेरे लिए

गिराते हो। पति ने कहा—हे प्रिया! अपने नाक की नथ निकालो, जिससे मैं घर का ख़र्च चलाऊँगा।।3।।

स्त्री ने कहा—हे पति जी! मेरी नथ और हँसुली बिक जाने पर बंधु-बाँधव

हँसी उड़ाएँगे।।4।।

पति ने कहा—हे धना! बंधु-बाँधव हँसकर क्या करेंगे? संपत्ति होने पर ही साज-शृंगार शोभा देता है, विपत्ति तो किसी प्रकार बिता लेनी चाहिए।।5।।

स्रोत :
  • पुस्तक : हिंदी के लोकगीत (पृष्ठ 120)
  • संपादक : महेशप्रताप नारायण अवस्थी
  • प्रकाशन : सत्यवती प्रज्ञालोक
  • संस्करण : 2002

संबंधित विषय

Additional information available

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

OKAY

About this sher

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

Close

rare Unpublished content

This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

OKAY

जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

पास यहाँ से प्राप्त कीजिए