अनुभूति एक प्रक्रिया है, जिसका निश्चित विधान होता है। यह विधान संगति के बिना नहीं निर्मित होता। इस प्रक्रिया में कहीं कुछ छूट जाता है, तो वह सहृदय के चित्त में जुड़ जाता है।
शेयर
इस जगत् को महत्व देने में ही भक्ति और लोकोन्मुखता का बीज है। जो है, दिखलाई पड़ रहा है—वह मिथ्या नहीं, सच है। यह लोक और लौकिक यतार्थ की विश्वबोधात्मक या विचारधारात्मक स्वीकृति है।
शेयर
जायसी भारत के उन कवियों में से हैं; जो विधिनिषेधों को तोड़कर मानवीय पीड़ा को सहानुभूति देते हैं, जिनके यहाँ धार्मिक मताग्रह परदुःखकातरता को कहीं भी बाधित नहीं करता।
शेयर
भारत में जब-जब कोई मानवीय विचारधारा; लोकप्रिय और व्यापक आंदोलन को जन्म देती है, तब-तब उससे प्रेरित साहित्य वर्णव्यवस्था और नारी पराधीनता पर प्रहार करता है।
शेयर
मीरा की भावना उस समाज की नारी की भावना है, जहाँ नारी अपने प्रेम की अभिव्यक्ति सहज तौर पर नहीं कर सकती।
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.