वह सात समुंदर पार जो नीलमका द्वीप है, वहीं की कहानी है।
वहाँ की राजकन्या को एकाएक किन्नरी-बालाओं का हास-कौतुक जाने क्यों फीका लगने लगा है। आमोद के साधन सभी हैं। अनेकानेक स्वर्ग की अप्सराएँ सेवा में रहती हैं, अनेकानेक गंधर्व-बालाएँ और किन्नरी तरुणियाँ। महल हैं तीन। एक पुखराज का है, दूसरा पन्ने का और तीसरा हीरे का। अप्सराएँ उनमें ऐसे डोलती हैं जैसे फुलवारी और उनसे उज्ज्वल हँसी की फुहार फूटकर पराग-सी चहुँ ओर बिखरी रहती है। और उसके आसपास सभी कहीं दुलार और अभ्यर्थना है। पर राजकन्या का जी जाने कैसा रहने लगा है।
बड़े बड़े प्रासादों के आँगनों और कोष्ठों में जा-जाकर राजकन्या अपने को बहलाती फिरती है। पर सब तरुणी संगिनियों के बीच में घिरी रहकर भी जाने कैसा उसे सूना-सूना लगता है।
कहती है—“तुम जाओ। मुझे तो तुमने बहुत आनंदित कर दिया है। मैं उतने के योग्य नहीं हूँ। बस, तुम्हारे हाथ जोड़ती हूँ, मुझे अब अकेला छोड़ दो।”
किन्नरियाँ सुनकर खिलखिलाकर हँस पड़ती हैं, कोई वेणी में फूल खोंस देती है, कोई राज-कन्या की देह पर पराग बखेर देती है। कहती हैं—“सखि! हमको दुत्कारो मत। राजकुमार आएँगे तब-हम अपने आप चली जाएँगी।” यह कहकर वे फिर खिलखिलाकर हँस पड़ती हैं।
इसपर वे किन्नरी बालाएँ और भी खिलखिल हँसती हुई कहती हैं—“कोई राजकुमार तो आते ही होंगे। नहीं तो हमने क्या बिगाड़ा है कि हमें झिड़कती हो? पर सखिजी, यह नीलम का द्वीप है। बीच में समुंदर सात हैं, तब धरती आती है। यहाँ तक तो कोई भी राजकुमार नहीं आ सकते हैं। यहाँ का नियम यही है।”
राजकन्या यह सुनकर वहाँ से चल देती है। कुछ नहीं बोलती, नहीं ही बोलती। अप्सरा- किन्नरियों की खिलखिलाहट भी उसके पीछे चलती है। तब राजकन्या हठात् सोचती है, सब झूठ है। पर सब झूठ है?...
...तो यह भीतर प्रतीक्षा कैसी है? अभिषेक नहीं होना है तो रस इकट्ठा होकर मन को उभार की पीड़ा क्यों दे रहा है? जब किसी को भी आना नहीं है तो भीतर प्रतिक्षण यह निमंत्रण किसका ध्वनित हो रहा है? क्या किसी का भी नहीं? आँगन पुष्पित प्रतीक्षमाण है, रोज़-रोज़ प्रातःसायं मैं उसे धो देती हूँ, आसन बिछा देती हूँ। क्या उस आँगन पर चलकर आसन पर अधिकार जमाने वाला सचमुच वह 'कोई' नहीं आनेवाला है? तब आँगन आप ही आप पुष्पित क्यों हो उठता है? आएगा ही यदि कोई नहीं अपने पग-चाप से उसे कँपाता हुआ—अपने निक्षेप से उस कंपन को मिटाता हुआ, तो क्यों मैं उस अपने वक्ष को रोज़-रोज़ आँसुओं से धोया करती हूँ? क्यों है यह? क्या सब व्यर्थ? सब झूठ? किंतु नहीं है व्यर्थ। नहीं है झूठ। किसी क्षण भी कंटकित हो उठनेवाली मेरी पुष्पित देह मेरी प्रतीक्षा की साक्षी है। और वह मेरी प्रतीक्षा ऐसी सत्य है कि मैं कुछ भी और नहीं जानती। इस ओर यह सत्य है, तब उधर प्रति-सत्य भी है। वह है कैसे नहीं जो आएगा, देखेगा और जिसके दृष्टि-स्पर्श से ही मैं जान लूँगी कि मैं नहीं हूँ, मैं कभी नहीं थी—सदा वही था, वही है और मैं उसी में हूँ। जो आएगा और मेरे सब कुछ को कुचल देगा। कहेगा, “अब तक तू भूल थी। अब मेरी होकर तू सच हो। तू यह अलग कौन है? तू मुझमें हो।” ऐसा जो है वह है, वह है। मेरा अणु-अणु कहता है कि वह है। वही है, मैं नहीं हूँ।
प्रासाद अप्सराओं और किन्नरी-कन्याओं से उद्यान बना रहता है...हरियाला, रंगीन और जगमग। राजकन्या की प्रसाधना-सेवा ही उन सेविकाओं का काम है। और वे ऐसी हैं, कि निष्णात। उनकी विनोद-लीलाओं का पार नहीं। राजकन्या के चारों ओर पुष्पहार के समान वे ऐसी इथी गुथीं रहती हैं कि अवकाश कहीं से भी संधि पाकर राजकन्या के पास नहीं आ सके। क्या पता, उस अवकाश-संधि में से फिर कोई प्रश्न, कोई अभाव, कोई अवसाद ही झाँकने लग जाए?
पर एक अभाव तो झाँकने लगा ही। बाहर से नहीं, वह तो भीतर से ही झाँक उठा। राजकन्या कुछ चाहने लगी—कुछ वह कि जाने क्या! किन्नरी-कन्याएँ यह देख सोच में पड़ गई। उनसे क्या असावधानी हुई? क्या उन्होंने राज कन्या के मन को कभी एक छन को भी अवकाश दिया है? अपने प्रभु वैभवशाली इंद्र की आज्ञा पर जो राजकन्या की सेवा नियोजित हैं, सो क्या उन्होंने अपने कर्तव्य में तनिक भी त्रुटि की है? फिर यह राजकन्या में कैसे लक्षण दीखने लगे हैं? और वे किन्नरी-बालाएँ अत्यधिक तत्परता से राजकन्या के जी-बहलाव में लग पड़ीं।
बोलीं—“आओ राजकन्या, खेलें।”
राजकन्या ने फीकी मुस्कुराहट से कहा—“खेलोगी? अच्छा खेलो।”
किन्नरियाँ बोलीं—“राजकन्या, तुम यह कैसे बोलती हो? पहले हमसे ऐसे पराए भाव से नहीं बोलती थीं। तुम्हारा मन कैसा हो गया है? हमसे उदास क्यों रहती हो?”
राजकन्या ने कहा—“नहीं-नहीं, सखियो, मैं कहती तो हूँ, आओ खेलें।
किन्नरियों ने विषण्ण भावसे कहा—“राजकन्या, हम जानती हैं कि तुम्हारा चित्त हमसे उदास है। हमसे ऐसी क्या भूल हुई है?”
राजकन्या उन सबके गले मिल—मिलकर कहने लगी—नहीं नहीं सखियो, ऐसी बात मत कहो। हम सब बचपन की संगिनी हैं। तुम्हारे बिना मैं क्या हूँ? चित्त कभी उदास हो जाता है, सो जाने क्यों? पर मैं तुम लोगों से अलग नहीं हूँ, तुम्हारी हूँ।
किन्नरियों ने कहा—तुम अब हमारी नहीं रह गई हो राजकन्या, तुम अकेली होती जा रही हो।
“अकेली! अकेलापन तो हाँ, मुझे कुछ-कुछ लगता है। मैं क्या करूँ? पर अब मैं ऐसी नहीं रहूँगी। अकेलापन मुझसे सहा नहीं जाता।”
किन्नरियों ने कहा कि राजकन्या, अब हमारा खेलने का अंत आ गया दीखता है। जैसा भाग्य। किंतु राजकन्या, दोष तो हमारा कोई नहीं है।
इस पर राजकन्या ने सबको एक-एक कर अपनी छाती से लगाकर कहा—“नहीं-नहीं सखियो, मैं ख़ूब खेलूँगी, ख़ूब खेलूँगी। कभी-कभी चित्त मेरा बुरा हो आता है। तब तुम यह मत समझो, मुझे क्लेश नहीं होता। मन पर उस वक़्त बड़ा बोझ रहता है। पर अब मैं खुलकर ख़ूब खेला करूँगी। सच, ख़ूब खेला करूँगी।”
अरी-अरी राजकन्या, तू कैसी बात करती है? तू ख़ूब-ख़ूब खेला करेगी, तू? भली खेलेगी तू! तेरे भीतर इस पुष्पित आँगन के किनारे से लगा जो आसन बिछा है, और जो वहाँ एक की बाट जोही जा रही है, वह क्या झूठ है? तू जानती है वही तेरा सच है। फिर क्या तू खेल में उसे पूरी तरह बिखेर देकर निबट रहना चाहती है? पगली, यह चाहती है तो करके देख। पर...
और राजकन्या क्या सचमुच ख़ूब-ख़ूब खेलती रह सकी? पर खिलौनों से कब तक कोई अपने को बहला सकता है?
***
अगले दिन कहाँ गईं वे किन्नरियाँ! कहाँ गईं वे अप्सराएँ! कहाँ गईं गंधर्व-बालाएँ? पुखराज के उस बड़े-बड़े महल के बड़े-बड़े आँगनों और कोष्ठों में राजकन्या भाग-भाग कर देख आई—कहाँ गईं वे सब सखियाँ? कहाँ गई वे मन की परियाँ! कहीं भी तो कोई नहीं दीखता। क्या वे सपना थीं? माया थीं? पन्नों का महल वह देख आई, हीरे का भी देख आई। कहीं कोई नहीं, कहीं कोई नहीं। यहाँ से वहाँ, वहाँ से यहाँ, भटककर उसने देखा—कहीं कोई नहीं, कहीं कोई नहीं। फूल हैं तो फीके हैं। पराग है तो बिखरा है। जो है, सूना है।
“अयि, तुम कहाँ गई हो सखियो? मुझे छोड़ तुम कहाँ गई?” दूर-पास उसका प्रश्न टकराने लगा, “तुम सच्ची नहीं थीं क्या सखियो? फिर मुझे छोड़ क्यों गई?” और वह उस टकराहट के जवाब में भीतर मानो ध्वनित-प्रतिध्वनित होता हुआ संबोधन भी सुनने लगी, “ओ राजकन्या, तुम अकेली कब नहीं थीं जो अब अकेली न रहो? हमसे तुम जब तक बहली, तब तक हम थीं। तुमने अपना अकेलापन सँभाला और हम जिस लायक़ थीं उस लायक़ रह गई। राजकन्या, तुम्हारा अकेलापन तुम्हारा है। इसे वही लेगा जो इसके लिए है।”
राजकन्या कहना चाहने लगी, “नहीं-नहीं-नहीं, अब मैं अकेली नहीं रहूँगी, तुम सब आ जाओ। मैं बस अब खेलती रहूँगी, खेलती रहूँगी।”
पर अपने ही उत्तर में वह सुनने लगी “यह झूठ है, राजकन्या! तू वह नहीं है। तू खेल नहीं है। तू उनसे अकेली है, यद्यपि अंत तक अकेलापन छल है।”
***
पल बीते, दिन बीते, मास बीते। राजकन्या पुखराज और पन्ने और हीरे के अपने महलों के बड़े-बड़े आँगन और कोठों में घूम-घूमकर परखने लगी कि वह एक है, अकेली है। कहीं कोई नहीं है, कहीं कोई नहीं है। महल हैं जो जितने बड़े हैं उतने ही वीरान हैं। हवा उनमें से साँय- साँय करती हुई निकल जाती है। समुंदर का जल सीढ़ियों पर पछाड़ खाता रहता है। पक्षी आकर ऊपर ही ऊपर उड़ जाते हैं। बादल जहाँ-तहाँ भागते रहते हैं। आसमान गुंबद-सा नीला-नीला निर्विकार खड़ा रहता है। और राज-कन्या पाती है, उसका कोई नहीं है, कोई नहीं। वह अपनी ही है।...लेकिन क्या वह अपनी ही है?
बीतते पलों के बीच काल स्थिरता से देख रहा है। राज-कन्या के मन के भीतर निमंत्रण अहर्निशि झंकार दे रहा है, यद्यपि बाहर सब मौन है। वह मंत्र की निरंतर जागृत ध्वनि ही उसका सहारा है, नहीं तो एकदम सब शून्य है, सब व्यर्थ है। उसके भीतर जो प्रतीक्षा है, वही है सब निस्सारता के बीच सार सत्य। जब प्रतीक्षा है सत्य, तो वह असत्य कैसा जिसकी प्रतीक्षा हो? जब प्रतीक्षा में कर रही हूँ तो प्रतीक्षा को समाप्त कर देने या उसे असमाप्त रखनेवाला भी है। वह नहीं है, तो मैं ही नहीं हूँ।—पर मेरे भीतर की झंकार तो है ही, तब उसको धारण करनेवाली मैं भी हूँ। और तब उसको ध्वनित करनेवाला वह भी है और है।
पर मास बीते, वर्ष बीते, शताब्दियाँ बीती, युग बीते। महल के बड़े-बड़े आँगन-प्रकोष्ठों में खड़े हुए स्तंभ, ऊपर की छतें, सामने की दीवार और चारों ओर का शून्य गुँजा-गुँजा कर कहता है—कोई नहीं है, कोई नहीं है। अरी ओ राजकन्या, बस काल है जो बीतने का नाम है। काल है जो मौत का भी नाम है। अरी राजकन्या, बस कहीं और कुछ नहीं है।”
पर राजकन्या के भीतर तो अहरह एक मंत्रोंच्चार की ध्वनि हो रही है, उसे इंकार करे तो कैसे? नहीं कर सकती, नहीं कर सकती। इसमें काल को चुनौती मिलती है तो भी क्या। “वह है, वह है। नहीं तो मैं किसके लिए हूँ? अपनी प्रतीक्षा के लिए मैं हूँ और मेरी प्रतीक्षा उसके लिए है।”
हवा सन-सन करके उसके कानों मे से भाग जाती है। समुंदर का हाहाकार चेतना को दबोच लेना चाहता है। काल आकर उसके सब कुछ को मानो रौंदता हुआ उसके ऊपर से जाकर भी नहीं जाता, वह भागता हुआ भी उसके ऊपर डटा खड़ा है।
राजकन्या को लगता है, मानो एक अट्टहास कह रहा हो कि “ओ राजकन्या, देख, चारों ओर सब खोखला है कि नहीं? अरी ओ, कुछ नहीं है, कुछ नहीं है। तेरे मन के भीतर का राग एक रोग है। मत बीत और मत अपने को बिता। राजकन्या, कहीं कोई नहीं है, कहीं कोई नहीं है। धरती दूर है, बीच में समुंदर सात हैं, और आने वाला राजपुत्र कहीं कोई नहीं है, कोई नहीं है। कह तो एक बार कि 'कोई नहीं है।' फिर देख कि रे सब किन्नरियाँ पलक मारते में तेरे पास आती हैं या नहीं। वह सब मेरी बाँदियाँ हैं।”
राजकन्या पुकारना चाहती है कि “ओ! मेरी सखियों को मुझे दे दो। पर जिसके लिए मैं हूँ, वह तो है, वह है। नहीं तो मैं नहीं हूँ।”
उसकी इस बात पर मानो अट्टहास और भी सहस्र-गुणित होकर उसके चारों ओर व्याप जाता है, मानो उसे लील लेना चाहता हो।
तब राजकन्या आँख मूँद कर, कान मूँद कर, प्राणपण से भीतर ही कह उठती है, “तू है। नहीं आया है तो भी तू आ ही रहा है। तू आने के लिए ही नहीं आया है। इस तेरी ठगाई में आकर मैं प्रातःसंध्या तेरे आँगन को धोने में चूक करनेवाली नहीं हूँ, ओ छलिया! जो नहीं जाने वह नहीं जाने। पर क्या यह हँसनेवाला काल बली भी नहीं जानता है? पर मैं जानती हूँ। सुन, ओ सुन, मैं और मेरी प्रतीक्षा, हम दोनों तुझसे टूटने के लिए ही टिके हैं। नहीं तो हम होते ही क्यों? तू आएगा, और मैं टूट कर कृतार्थ हूँगी!”
चारों ओर होता हुआ अट्टहास चीत्कार का रूप धर उठा। मानो सहस्रों कंकाल दाँत किटकिटाकर विकट रूप से गर्जन कर रहे हों। हवा प्रचंड हो उठी। समुद्र दुर्दांत रूप से महल पर फन पटक पटक-कर फूंकार करने लगा। जान पड़ा, सब ध्वंस हो जाएगा।
इस आतंगकारी प्रकृति के रूप के नीचे राजकन्या भय से काँप-काँप गई। पर वह जपती रही, “तू है। तू है।”
थोड़ी देर में किसी ने उसके भीतर ही जैसे हँसकर कहा, “आई बड़ी राजकन्या! पगली, ढिट्-ढिट्!! मैं कहाँ अलग हूँ? अरे कहीं मेरे सिवा कुछ है भी जो डरती है? कह क्यों नहीं देती कि मैं नहीं हूँ? क्योंकि मैं तो तेरे ‘नहीं’ में भी रहूँगा। सुना? अब आँख खोल और हँस।”
उस समय राजकन्या ने दोनों हाथों से पूरे ज़ोर से अपने वक्ष को दबा लिया। उसके सारे गात में पुलक हो आया। वह यह सब कैसे सहे? कैसे सहे? उसके मुँह से हर्ष की एक चीख़ निकली। मानो वह पागल हो गई है।
क्षण-भर बाद उसने आँख खोली। देखती है,—सब ओर बसंत है और महल के द्वार से किन्नरी बालाएँ भाँति-भाँति के उपहार लिए बढ़ती चली आ रही हैं।
पास आने पर राजकन्या ने जाने कैसी मुस्कान से कहा—“तुम आ गई? यह क्या-क्या लिए आ रही हो?”
किनरी बालाओं ने कहा—“उपहार है। ये राजपुत्र की इच्छानुसार हमें लाने को कहा गया है।”
“राजपुत्र! कैसे राजपुत्र?”
“अभी हमारे आगे-आगे उनकी सवारी आ रही थी, राजकन्या! सचमुच अब वह कहाँ गए?”
राजकन्या ने मुस्कुराकर कहा—“कौन राजपुत्र जी? एक तो आए थे, उनको मैंने क़ैद में डाल लिया है। अब वह उपद्रव नहीं करेंगे। हमारे द्वीप में उनका क्या काम, क्यों सखियो?”
इसके बाद राजकन्या उठकर अपनी किन्नरी सखियों के साथ एक-एक से गले मिली। अनंतर वह हर प्रकार की क्रीड़ा में मग्न भाव से भाग लेने लगी, और फिर अवसाद उसके पास नहीं आया।
wo sat samundar par jo nilamka dweep hai, wahin ki kahani hai
wahan ki rajkanya ko ekayek kinnari balaon ka has kautuk jane kyon phika lagne laga hai aamod ke sadhan sabhi hain anekanek swarg ki apsarayen sewa mein rahti hain, anekanek gandharw balayen aur kinnari taruniyan mahl hain teen ek pukhrajka hai, dusra panneka aur tisra hire ka apsarayen unmen aise Dolti hain jaise phulwari aur unse ujjwal hansi ki phuhar phutkar prag si chahun or bikhri rahti hai aur uske sabhi kahin dular aur abhyarthana hai par rajkanya ka ji jane kaisa rahne laga hai
baDe baDe prasadon ke anganon aur koshthon mein ja jakar rajkanya apne ko mano bahlati phirti hai par sab tarunai sanginiyon ke beech mein ghiri rahkar bhi jane kaisa use suna suna lagta hai
kahti hai—tum jao mujhe to tumne bahut anandit kar diya hai main utne ke yogya nahin hoon bus, tumhare hath joDti hoon, mujhe ab akela chhoD do
kinnariyan sunkar khilakhilakar hans paDti hain koi wenai mein phool khons deti hai, koi raj kanya ki deh par prag bakher deti hai kahti hain—sakhi! hamko dutkaro mat rajakumar ayenge tab hum apne aap chali jayengi ye kahkar we phir khil khil hans paDti hain
rajkanya kahti hai—kaise rajakumar! kaun rajakumar! tum meri bairin kyon bani ho?
ispar we kinnari balayen aur bhi khilkhil hansti hui kahti hain—koi rajakumar to aate hi honge nahin to hamne kya bigaDa hai ki hamein jhiDakti ho? par sakhiji, ye nilam ka dweep hai beech mein samundar sat hain, tab dharti aati hai yahan tak to koi bhi rajakumar nahin aa sakte hain yahan ka niyam yahi hai
rajkanya ye sunkar wahan se chal deti hai kachh nahin bolti, kachh nahin bolti apsara kinnariyon ki khil khilahat bhi uske pichhe chalti hai tab rajkanya hathat sochti hai, sab jhooth hai par sab jhooth hai?
to ye bhitar pratiksha kaisi hai? abhishaek nahin hona hai to ras ikattha hokar manko ubhaar ki piDa kyon de raha hai? jab kisi ko bhi aana nahin hai to bhitar pratikshan ye nimantran kiska dhwanit ho raha hai? kya kisi ka bhi nahin? angan pushpit prtikshman hai, roz roz pratःsayan main use dho deti hoon, aasan bichha deti hoon kya us angan par chalkar aasan par adhikar jamane wala sachmuch wo koi nahin anewala hai? tab angan aap hi aap pushpit kyon ho uthta hai? ayega hi yadi koi nahin apne pag chapse use kanpata hua,—apne nikshaep se us kampan ko mitata hua, to kyon main us apne wakshko roz roz ansuon se dhoya karti hoon? kyon hai yah? kya sab byarth? sab jhooth? kintu nahin hai byarth nahin hai jhooth kisi kshan bhi kantkit ho uthnewali meri pushpit deh meri pratiksha ki sakshi hai aur wo meri pratiksha aisi saty hai ki main kuch bhi aur nahin janti is or ye saty hai, tab udhar prati saty bhi hai wo hai kaise nahin jo ayega, dekhega aur jiske drishti sparsh se hi main jaan lungi ki main nahin hoon, main kabhi nahin thi—sada wahi tha, wahi hai aur main usi mein hoon jo ayega aur mere sab kuch ko kuchal dega kahega, ab tak tu bhool thi ab meri hokar tu sach ho tu ye alag kaun hai? tu mujhmen ho aisa jo hai wo hai, wo hai mera anau anau kahat hai ki wo hai wahi hai, main nahin hoon
prasad apsraon aur kinnari kanyaon se udyan bana rahta hai,—hariyala, rangin aur jagmag rajkanya ki prsadhna sewa hi un sewikaon ka kaam hai aur we aisi hain, ki nishnat unki winod lilaon ka par nahin rajkanya ke charon or pushphar ke saman we aisi irthi gurthi rahti hain ki awkash kahin se bhi sandhi pakar rajkanya ke pas nahin aa sake kya pata, us awkash sandhi mein se phir koi parashn, koi abhaw, koi awsad hi jhankne lag jaye?
par ek abhaw to jhankne laga hi bahar se nahin, wo to bhitar se hi jhank utha rajkanya kuch chahne lagi, kuch wo ki jane kya! kinnari kanyayen ye dekh soch mein paD gai unse kya asawadhani hui? kya unhonne raj kanya ke manko kabhi ek chhanko bhi awkash diya hai? apne prabhu waibhawshali indr ki aagya par jo rajkanya ki sewa niyojit hain, so kya unhonne apne kartawya mein tanik bhi truti ki hai? phir ye rajkanya mein kaise lachchhan dikhne lage hain? aur we kinnari balayen atyadhik tatparta se rajkanya ke ji bahlaw mein lag paDin
bolin—ao rajkanya, khelen
rajkanya ne phiki muskurahat se kaha—khelogi? achchha khelo
kinnariyan bolin—rajkanya, tum ye kaise bolti ho? pahle hamse aise paraye bhawse nahin bolti theen tumhara man kaisa ho gaya hai? hamse udas kyon rahti ho?
rajkanyane kaha—nahin nahin, sakhiyo, main kahti to hoon, aao khelen
kinnariyon ne wishann bhawse kaha—rajkanya, hum janti hain ki tumhara chitt hamse udas hai hamse aisi kya bhool hui hai?
rajkanya un sabke gale mil—milkar kahne lagi—nahin nahin sakhiyo, aisi baat mat kaho hum sab bachpan ki sangini hain tumhare bina main kya hoon? chitt kabhi udas ho jata hai, so jane kyon? par main tum logon se alag nahin hoon, tumhari hoon
kinnariyon ne kaha—tum ab hamari nahin rah gai ho rajkanya, tum akeli hoti ja rahi ho
“akeli! akelapan to han, mujhe kuch kuch lagta hai main kya karun? par ab main aisi nahin rahungi akelapan mujhse saha nahin jata
kinnariyon ne kaha ki rajkanya, ab hamara khelne ka ant aa gaya dikhta hai jaisa bhagya kintu rajkanya, dosh to hamara koi nahin hai
ispar rajkanya ne sabko ek ek kar apni chhati se lagakar kaha—nahin nahin sakhiyo, main khoob khelungi, khoob khelungi kabhi kabhi chitt mera bura ho aata hai tab tum ye mat samjho, mujhe klesh nahin hota manpar us waqt baDa bojh rahta hai par ab main khulkar khoob khela karungi sach, khoob khela karungi
ari ari rajkanya, tu kaisi baat karti hai? tu khoob khoob khela karegi, too? bhali khelegi too! tere bhitar is pushpit angan ke kinare se laga jo aasan bichha hai, aur jo wahan ekki baat johi ja rahi hai, wo kya jhooth hai? tu janti hai wahi tera sach hai phir kya tu khel mein use puri tarah bikher dekar nibat rahna chahti hai? pagli, ye chahti hai to karke dekh par
aur rajkanya kya sachmuch khoob khoob khelti rah saki? par khilaunon se kab tak koi apneko bahla sakta hai?
x x x
agle din kahan gain we kinnariyan! kahan gain we apsarayen! kahan gain gandharw balayen? pokhraj ke us baDe baDe mahl ke baDe baDe anganon aur koshthon mein rajkanya bhag bhag kar dekh i,—kahan gai we sab sakhiyan? kahan gai we manki pariyan! kahin bhi to koi nahin dikhta kya we sapna theen? maya theen? pannon ka mahl wo dekh i, hire ka bhi dekh i kahin koi nahin, kahin koi nahin yahan se wahan, wahan se yahan, bhatakkar usne dekha,—kahin koi nahin, kahin koi nahin phool hain to phike hain prag hai to bikhra hai jo hai, suna hai
ayi, tum kahan gai ho sakhiyo? mujhe chhoD tum kahan gai? door pas uska parashn takrane laga, tum sachchi nahin theen kya sakhiyo? phir mujhe chhoD kyon gai? aur wo us takrahat ke jawab mein bhitar mano dhwanit prtidhwnit hota hua sambodhan bhi sunne lagi, o rajkanya, tum akeli kab nahin theen jo ab akeli na raho? hamse tum jab tak bahli, tab tak hum theen tumne apna akelapan sambhala aur hum jis layaq theen us layaq rah gai rajkanya, tumhara akelapan tumhara hai ise wahi lega jo iske liye hai
rajkanya kahna chahne lagi, nahin nahin nahin, ab main akeli nahin rahungi, tum sab aa jao main bus ab khelti rahungi, khelti rahungi
par apne hi uttar mein wo sunne lagi ye jhooth hai, rajkanya tu wo nahin hai tu khel nahin hai tu unse akeli hai, yadyapi ant tak akelapan chhal hai
x x x
pal bite, din bite, mas bite rajkanya pokhraj aur panne aur hire ke apne mahlon ke baDe baDe angan aur kothon mein dhoom ghumkar parakhne lagi ki wo ek hai, akeli hai kahin koi nahin hai, kahin koi nahin hai mahl hain jo jitne baDe hain utne hi wiran hain hawa unmen se sanya sanya karti hui nikal jati hai samundar ka jal siDhiyon par pachhaD khata rahta hai pakshi aakar upar hi upar uD jate hain badal jahan tahan bhagte rahte hain asman gumbad sa nila nila nirwikar khaDa rahta hai aur raj kanya pati hai, uska koi nahin hai, koi nahin wo apni hi hai lekin kya wo apni hi hai?
bitte palon ke beech kal sthirta se dekh raha hai raj kanya ke manke bhitar nimantran aharnishi jhankar de raha hai, yadyapi bahar sab maun hai wo mantr ki nirantar jagrat dhwani hi uska sahara hai, nahin to ekdam sab shunya hai, sab byarth hai uske bhitar jo pratiksha hai, wahi hai sab nissarta ke beech sar saty jab pratiksha hai saty, to wo asaty kaisa jiski pratiksha ho? jab pratiksha mein kar rahi hoon to pratiksha ko samapt kar dene ya use asmapt rakhnewala bhi hai wo nahin hai, to main hi nahin hoon —par mere bhitar ki jhankar to hai hi, tab usko dharan karnewali main bhi hoon aur tab usko dhwanit karnewala wo bhi hai aur hai
par mas bite, warsh bite, shatabdiyan biti, yug bite mahl ke baDe baDe angan prkoshthon mein khaDe hue stambh, upar ki chhaten, samne ki diwar aur charon or ka shunya gunja gunja kar kahta hai—koi nahin hai, koi nahin hai ari o rajkanya, bus kal hai jo bitne ka nam hai kal hai jo maut ka bhi nam hai ari rajkanya, bus kahin aur kuch nahin hai
par rajkanya ke bhitar to ahrah ek mantronchchar ki dhwani ho rahi hai, use inkar kare to kaise? nahin kar sakti, nahin kar sakti ismen kalko chunauti milti hai to bhi kya wo hai, wo hai nahin to main kiske liye hoon? apni pratiksha ke liye main hoon aur meri pratiksha uske liye hai
hawa san san karke uske kanon mae se bhag jati hai samundar ka hahakar chetna ko daboch lena chahta hai kal aakar uske sab kuch ko mano rodhat hua uske upar se jakar bhi nahin jata, wo bhagta hua bhi uske upar ita khaDa hai
rajkanya ko lagta hai, mano ek attahas kah raha ho ki “o rajkanya, dekh, charon or sab khokhla hai ki nahin? ari o, kuch nahin hai, kuch nahin hai tere man ke bhitarka rag ek rog hai mat beet aur mat apne ko bita rajkanya, kahin koi nahin hai, kahin koi nahin hai dharti door hai, beech mein samundar sat hain, aur anewala rajaputr kahin koi nahin hai, koi nahin hai kah to ek bar ki koi nahin hai phir dekh ki re sab kinnariyan palak marte mein tere pas aati hain ya nahin wo sab meri bandiyan hain
rajkanya pukarna chahti hai ki o! meri sakhiyon ko mujhe de do par jiske liye main hoon, wo to hai, wo hai nahin to main nahin hoon
uski is baat par mano attahas aur bhi sahasr gunait hokar uske charon or wyap jata hai, mano use leel lena chahta ho
tab rajkanya ankh moond kar, kan moond kar, pranapan se bhitar hi kah uthti hai, tu hai nahin aaya hai to bhi tu aa hi raha hai tu aane ke liye hi nahin aaya hai is teri thagai mein aakar main praatः sandhya tere angan ko dhone mein chook karnewali nahin hoon, o chhaliya jo nahin jane wo nahin jane par kya ye hansnewala kal bali bhi nahin janta hai? par main janti hoon sun, o sun, main aur meri pratiksha, hum donon tujhse tutne ke liye hi tike hain nahin to hum hote hi kyon? tu ayega, aur main toot kar kritarth hungi!
charon or hota hua attahas chitkar ka roop dhar utha mano sahasron kankal dant kitakitakar wicket roop se garjan kar rahe hon hawa prchanD ho uthi samudr durdant roop se mahl par phan patak patak kar phutkar karne laga jaan paDa, sab dhwans ho jayega
is atangkari prakrti ke roop ke niche rajkanya bhay se kanp kanp gai par wo japti rahi, tu hai tu hai
thoDi der mein kisi ne uske bhitar hi jaise hansakar kaha, i baDi rajkanya! pagli, Dhit Dhit!! main kahan alag hoon? are kahin mere siwa kuch hai bhi jo Darti hai? kah kyon nahin deti ki main nahin hoon? kyonki main to tere nahin mein bhi rahunga suna? ab ankh khol aur hans
us samay rajkanya ne donon hathon se pure zor se apne wakshko daba liya uske sare gat mein pulak ho aaya wo ye sab kaise sahe? kaise sahe? uske munh se harsh ki ek cheekh nikli mano wo pagal ho gai hai
kshan bhar baad usne ankh kholi dekhti hai,—sab or basant hai aur mahalke dwar se kinnari balayen bhanti bhanti ke uphaar liye baDhti chali aa rahi hain
pas aane par rajkanya ne jane kaisi muskan se kaha—tum aa gai? ye kya kya liye aa rahi ho?
kinri balaonne kaha—uphar hai ye rajaputr ki ichchhanusar hamein lane ko kaha gaya hai
rajaputr! kaise rajaputr?”
abhi hamare aage aage unki sawari aa rahi thi, rajkanya! sachmuch ab wo kahan gaye?
rajkanya ne muskurakar kaha—kaun rajaputr jee? ek to aaye the, unko mainne qaid mein Dal liya hai ab wo upadraw nahin karenge hamare dweep mein unka kya kaam, kyon sakhiyo?
iske baad rajkanya uthkar apni kinnari sakhiyon ke sath ek ekse gale mili anantar wo har prakar ki kriDa mein magn bhaw se bhag lene lagi, aur phir awsad uske pas nahin aaya

स्रोत :
पुस्तक : जैनेन्द्र : प्रतिनिधि कहानियाँ (पृष्ठ 132)
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.