मेडिकल कॉलेज के छात्र सुभाष सोनकर की ख़बर से शहर की दिनचर्या पर कोई फ़र्क नहीं पड़ा था। अख़बारों ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था। एक ही साल में यह दूसरी मौत थी मेडिकल कॉलेज में। फाइनल वर्ष की सुजाता की मौत को भी आत्महत्या का केस कहकर रफ़ा-दफ़ा कर दिया गया था। किसी ने भी आत्महत्या के कारणों की पड़ताल करना ज़रूरी नहीं समझा था। लगता था जैसे इस शहर की संवेदनाओं को लकवा मार गया है। दो-दो हत्याओं के बाद भी यह शहर गूँगा ही बना रहा।
राकेश के दफ़्तर पहुँचते ही फ़ोन की घंटी बजी। रमेश चौधरी का फ़ोन था। उसने काँपती आवाज़ में कहा था, ‘‘राकेश साहब, सुभाष सोनकर बलि चढ़ गया है...’’
‘‘क्या?...’’ राकेश ने लगभग चीख़ते हुए पूछा।
‘‘अभी और कितनी हत्याएँ होंगी राकेश साहब?...’’ रमेश ने अपनी बात जारी रखी थी, ‘‘आख़िर सोनकर का अपराध क्या था?...सिर्फ़ इतना की माँ-बाप उसे डॉक्टर बनाना चाहते थे।’’ रमेश चौधरी का एक-एक शब्द गहरी वेदना से बाहर आ रहा था।
राकेश काठ की तरह जड़ हो गया था। रमेश चौधरी की भर्राई आवाज़ जैसे हज़ारों मील दूर से आ रही थी। जिसे वह ठीक से सुन नहीं पा रहा था। सोनकर की मौत का राकेश को विश्वास ही नहीं हो रहा था। राकेश को लग रहा था जैसे रमेश चौधरी किसी गहरी खाई में खड़ा है। जहाँ से प्रतिध्वनित होकर आ रही आवाज़ धीमी हो गई थी। जिसे सुन पाना राकेश के लिए कठिन महसूस हो रहा था।
सुभाष सोनकर का उदास चेहरा राकेश की आँखों के सामने बार-बार आ रहा था। उसे लगा फ़ोन उसकी पकड़ से फिसल रहा है।
उसकी स्मृति में वह दिन दस्तक देने लगा, जब रमेश चौधरी सुभाष सोनकर और उसके मित्रों को लेकर आया था। उस रोज़ वह दफ़्तर से घर आते ही अख़बार लेकर बैठ गया था। रसोई में इंदु की खटर-पटर चल रही थी। बच्चे दूसरे कमरे में अपना होमवर्क कर रहे थे। घर का वातावरण शांत था, लेकिन दफ़्तर से आते ही अख़बार से चिपक जाना इंदु को चिढ़ाने के लिए काफ़ी था। उसने व्यंग्य से पूछा, ‘‘कहीं जाना है क्या?’’ ‘‘नहीं...क्यों?’’ राकेश हड़बड़ा गया था। ‘‘कपड़े नहीं बदले...?’’ इंदु ने शंका ज़ाहिर की।
राकेश ने कोई उत्तर नहीं दिया। दरअसल वह कुछ बेचैन था। दफ़्तर में रमेश चौधरी का फ़ोन आया था। कुछ ज़रूरी बात करना चाहता था। शाम को घर आएगा। राकेश ने टालने की बहुत कोशिश की थी, लेकिन रमेश चौधरी माना ही नहीं था। राकेश ने कहा भी था, ‘‘दफ़्तर में ही आ जाओ।’’ लेकिन रमेश चौधरी ने कहा था, ‘‘नहीं, बात कुछ ऐसी ही है जो दफ़्तर में नहीं हो सकती है।’’
रमेश चौधरी सामाजिक कार्यकर्ता है। अक्सर किसी न किसी बहाने वह राकेश के पास आता ही रहता है। जब भी वह आता है राकेश अव्यवस्थित हो उठता है। उससे जितना बचने का प्रयास करो, वह उतना ही पीछे पड़ा रहता है। रमेश चौधरी के बोलने का अंदाज़ कुछ ऐसा था कि सामनेवाला व्यक्ति सहज नहीं रह पाता था।
‘‘...तुम लोग अपने आपको समझते क्या हो? तुम लोगों को सिर्फ़ बड़े-बड़े प्रमोशन चाहिए, वे भी आरक्षण के भरोसे। बच्चों को स्कूल-कॉलेज में एडमीशन भी कोटे से ही चाहिए। लेकिन इस कोटे को बचाए रखने के लिए जब कुछ करने की नौबत आती है तो तुम लोगों को ज़रूरी काम निकल आते हैं या फिर दफ़्तर से छुट्टी नहीं मिलती। तब रमेश चौधरी ही बनेगा बलि का बकरा। गालियाँ भी वही खाएगा। देखो साहब...अगर भीड़ का हिस्सा बनने में आप लोगों को ख़तरा दिखाई देता तो ऐसी संस्थाओं को चंदा दो जो तुम्हारे हितों के लिए काम करती हैं...तुम लोग इसी तरह उदासीन बने रहे तो वह दिन दूर नहीं जब आरक्षण को ये लोग हजम कर जाएँगे....बाबा साहब तो हैं नहीं...और बाबा साहब के नुमाइंदे बनने का जो ढोंग कर रहे हैं वे भी संसद में पहुँचते ही गीदड़ बनकर उनकी गोद में बैठ जाते हैं जो आरक्षण विरोधी हैं, और तरह-तरह की नौटंकियाँ करने में माहिर हैं। न्यायाधीशों से फैसले दिलवाएँगे कि अब मेडिकल और इंजीनियरिंग में आरक्षण से दाख़िला नहीं मिलेगा। इससे प्रतिभाएँ नष्ट होती हैं...जैसे प्रतिभाएँ इनकी ग़ुलाम हैं और सिर्फ़ इनके घरों में ही जन्मती हैं...अरे इतने ही प्रतिभावान थे तो देश की यह हालत कैसे हो गई...’’
ऐसे संवादों से राकेश आएँ-बाएँ देखने लगता है। और यदि यह वार्तालाप घर में चल रहा होता तो इंदु को लगता है जैसे अड़ोसी-पड़ोसी कान लगाकर सुन रहे हैं। इस वार्तालाप से इंदु ऐसी उखड़ती है कि कई-कई दिन तक घर में गोलाबारी चलती ही रहती है। ऐसे में राकेश एकतरफ़ा युद्धधविराम घोषित करके आत्मसमर्पण की मुद्रा अख़्तियार कर लेता है। इंदु घुमा-फिराकर यही कहती है :
‘‘...तुम चाहे जितने बड़े अफ़सर बन जाओ, मेल-जोल इन लोगों से ही रखोगे, जिन्हें यह तमीज़ भी नहीं है कि सोफ़े पर बैठा कैसे जाता है...तुम्हें इनसे यारी-दोस्ती करना है तो घर से बाहर ही रखो...आस पड़ोस में जो थोड़ी-बहुत इज़्ज़त है, उसे भी क्यों ख़त्म करने पर तुले हो...गले में ढोल बाँधकर मत घूमो...यह जो सरनेम लगा रखा है...यही क्या कम है...कितनी बार कहा है कि इसे बदलकर कुछ अच्छा-सा सरनेम लगाओ...बच्चे बड़े हो रहे हैं...इन्हें कितना सहना पड़ता है। कल पिंकी की सहेली कह रही थी...रैदास तो जूते बनाता था...तुम लोग भी जूते बनाते हो...पिंकी रोते हुए घर आई थी...मेरा तो जी करता है बच्चों को लेकर कहीं चली जाऊँ...’’ इंदु की यह तानाकशी राकेश को बौना बना देती है। वह ख़ुद अपराध बोध से भर जाता है।
बस अख़बार खोलकर बैठ जाता है। ऐसे अख़बार की सुर्ख़ियाँ गड्डमड्ड होकर काले धब्बों में बदल जाती हैं। और राकेश को लगने लगता है जैसे वह सुरक्षित है।
दरवाज़े की घंटी बजने से उसकी विचार तंद्रा टूट गई थी। उसने दरवाज़ा खोला। रमेश चौधरी ही था। उसके साथ चार युवा और थे। वे सब अंदर आकर इधर-उधर पसर गए थे। राकेश उन्हें ग़ौर से देख रहा था। सभी के चेहरों पर हवाइयाँ उड़ रही थीं। उदास चेहरों पर भय की परछाइयाँ दिखाई पड़ रही थीं।
वे सभी चुप थे। सभी अपने-अपने खोल में सिमटे हुए थे। खोल से बाहर आने की छटपटाहट उनके चेहरों से ज़्यादा उनकी आँखों में थी। उनकी दशा देखकर राकेश के मन में कई तरह की शंकाएँ पनपने लगी थीं।
रमेश चौधरी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, ‘‘राकेश साहब, यह है अमरदीप, ये विकास चौधरी, ये नितिन मेश्राम और ये सुभाष सोनकर। सभी मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। अमरदीप और नितिन मेश्राम फ़ाइनल वर्ष में हैं और ये दोनों प्रथम वर्ष में हैं। आपसे मिलना चाहते थे।’’ ‘‘हाँ...ज़रूर...’’ राकेश ने सहज भाव से कहा।
अमरदीप हिचकते हुए बोला, ‘‘सर! हम लोग बहुत बड़ी परेशानी में हैं...समझ नहीं आ रहा है क्या करें?’’ अमरदीप पल-भर के लिए रुका। ख़ुद को व्यवस्थित करते हुए बोला, ‘‘मेडिकल कॉलेज के जो हालात हैं, उसमें हमारे लिए पढ़ाई जारी रखना दिन-प्रतिदिन कठिन हो रहा है। ये साल हमने जिन यातनाओं के साथ गुज़ारे हैं...हम ही जानते हैं। कई बार तो लगता था पढ़ाई छोड़कर वापस लौट जाएँ...लेकिन माँ-बाप की उम्मीदें रास्ता रोककर मजबूर कर देती हैं। उन सब यातनाओं के साथ पढ़ाई जारी रखना...बहुत तकलीफ़देह है...एक रोज़ तो मैंने आत्महत्या तक करने का निश्चय कर लिया था।’’ निराशा और हताशा से लबरेज अमरदीप के शब्दों ने साँझ के धुँधलकों को और अधिक गहरा दिया था। अमरदीप के अंतस से गूँजती चीत्कारें साफ़-साफ़ सुनाई पड़ रही थीं।
माहौल ग़मगीन हो गया था। राकेश के हृदय में जैसे कंपन बढ़ गए थे। अपने ही अंतर्मन की हिलोरों पर तैरता अमरदीप बोला, ‘‘कल पूरा दिन होस्टल के एक कमरे में विकास चौधरी और सुभाष सोनकर को दरवाज़ा बंद करके पीटा गया।’’
‘‘क्यों...? क्या रैगिंग चल रही थी?’’ राकेश ने हैरानी से पूछा।
‘‘रैगिंग होती तो फ़र्स्टइयर के सभी छात्रों के साथ यह सुलूक होता। लेकिन वहाँ तो सिर्फ़ इन दोनों को ही पीटा गया’’, अमरदीप ने जोर देकर कहा।
‘‘दलित छात्रों को अलग खड़ा करके अपमानित करना तो रोज़ का क़िस्सा है। प्रवेश परीक्षा के प्रतिशत अंक पूछकर थप्पड़ या घूँसों से प्रहार होता है। ज़रा भी विरोध किया तो लात पड़ती है। यह दो-चार दिन नहीं साल के साल चलता है। और यह पिटाई कॉलेज या छात्रावास तक ही सीमित नहीं है। शहर से कॉलेज तक जानेवाली बस में भी पिटाई होती है। कोई एक सीनियर चलती बस में चिल्लाकर कहता है, ‘‘इस बस में जो भी चमार स्टूडैंट है...वह खड़ा हो जाए...फिर उसे धकियाकर पिछली सीटों पर ले जाया जाता, जहाँ पहले से बैठे सीनियर लात, घूँसों से उसका स्वागत करते हैं।’’ अमरदीप ने हालात का ब्यौरा दिया।
‘‘यह तो सरासर जुल्म है’’, राकेश ने उत्तेजित होते हुए कहा। अमरदीप ने राकेश की ओर देखा,...‘‘अभी कुछ दिन पहले ऐसी ही बस में फ़ाइनल के प्रणव मिश्रा ने चिल्लाकर आवाज़ लगाई तो उस बस में सुभाष सोनकर था, जो प्रणव की आवाज़ पर चुपचाप रहा। सोनकर के पास जो छात्र बैठा था, उसने इशारे से बता दिया कि सोनकर यहाँ बैठा है। प्रणव मिश्रा अपनी अवहेलना पर तिलमिला गया। सोनकर के बाल पकड़कर अपनी ओर खींचे, ‘क्यों बे चमरटे सुनाई नहीं पड़ा हमने क्या कहा था?’ सोनकर ने अपने बाल छुड़ाने की कोशिश की...मैं चमार नहीं हूँ। बालों की पकड़ मजबूत थी। सोनकर कराह उठा। प्रणव मिश्रा का झन्नाटेदार थप्पड़ सोनकर के गाल पर पड़ा...(गाली)...चमार हो या सोनकर...ब्राह्मण तो नहीं हो...हो तो सिर्फ़ कोटेवाले...बस इतना ही काफ़ी है, प्रणव मिश्रा ने सोनकर को लात-घूँसों से अधमरा कर दिया। पूरी बस में ठहाके गूँज रहे थे...बाबा साहब के नाम पर गालियाँ दी जा रही थीं। प्रणव मिश्रा के इस शौर्य पर उसे शाबाशियाँ मिल रही थीं।’’
राकेश ने सोनकर की ओर देखा। वह अपराधी की मुद्रा में सिर झुकाए बैठा था। सोनकर के चेहरे पर चोट के निशान और गहरे हो गए थे।
रमेश चौधरी भी ख़ामोश था। लेकिन उसके चेहरे की मांसपेशियाँ कसी हुई थीं। चेहरे का रंग बदल रहा था। रसोई में इंदु की खटर-पटर और तेज़ हो गई थी। इंदु के खँखारने का स्वर राकेश के लिए संकेत था....‘अजी, आप इन पचड़ों में न पड़ो।’ रसोई के कामकाज के दौरान भी इंदु के कान इन लोगों की बातचीत पर ही लगे थे।
इंदु का जो नज़रिया था, वह सामाजिक प्रताणना का प्रतिफल था। वह एक सहज जीवन जीना चाहती थी। उसे लगता था राकेश को इन झमेलों से बचना चाहिए। वह इसी कोशिश में लगी रहती थी कि आस-पड़ोस के लोग उनके बारे में न जान पाएँ कि वे कौन हैं? उसे यह सब बहुत सुरक्षित लगता था। लेकिन राकेश उनकी व्यथा-कथा से विचलित हो गया था। उसे महसूस हो रहा था कि वे सब किसी घने बियाबान जंगल में फँस गए हैं जहाँ चारों ओर सिर्फ़ अँधेरा है या कँटीले झाड़-झंखाड़।
इंदु रसोईं से निकलकर बेडरूम में चली गई थी। जहाँ बच्चे अपने होमवर्क में मशग़ूल थे। कुछ ही क्षण बाद राकेश का आठ वर्षीय पुत्र बाहर आया। आदेशात्मक लहज़े में राकेश से बोला, ‘‘पापा! मेरा होमवर्क कराओ।’’
‘‘हाँ, बेटे, बस अभी कराते हैं, दस मिनट में....ज़रा रमेश अंकल से बात कर लें...तब तक तुम अपनी ड्राइंग बना लो’’, राकेश ने उसे बहला-फुसलाकर वापस भेज दिया। राकेश इंदु का इशारा समझ रहा था—‘इन्हें जल्दी भगाओ...इन झंझटों से अपने आपको दूर रखो।’
राकेश कुछ अटपटा-सा गया था। रमेश चौधरी ने भी इशारा समझ लिया था। वह सहज बने रहना चाहता था। उसने राकेश को धीरे से कहा, ‘‘साहब, हम आपका ज़्यादा समय नहीं लेंगे...बस इन लड़कों को कोई रास्ता सुझाइए....डॉक्टर तो इन्हें बनना ही है....।’’
राकेश गहरी सोच में था। उसे सूझ ही नहीं रहा था कि इन हालात में छात्रों को क्या करना चाहिए।
नितिन मेश्राम अभी तक चुप था। राकेश को गहरी सोच में डूबा देखकर बोला, ‘‘होस्टल नं. 1 में कमरा एलॉट हो जाने के बाद किसी दलित छात्र को उसमें घुसने नहीं दिया जाता है। घूम-फिरकर होस्टल नं. दो में ही दलित छात्रों को रखा जाता है। यही स्थिति गर्ल्स होस्टल की भी है। वहाँ की सभी दलित लड़कियाँ एक ही होस्टल में रहती हैं। कॉलेज मैनेजमेंट को ये समस्याएँ गंभीर नहीं लगतीं। उन्हें लगता है दलितों के लिए मेडिकल में आना अतिक्रमण करना है। जब उनसे शिकायत करते हैं तो ध्यान ही नहीं देते।’’
नितिन मेश्राम मुखर हो उठा था, ‘‘इतना ही नहीं, प्रैक्टिकल की परीक्षाओं में भी भेदभाव बरता जाता है। प्रणव मिश्रा मेरे ही बैच में है। न क्लासेज अटेंड करता है, न प्रैक्टिकल। फिर भी त्रिवेदी सर उसे ही सबसे ज़्यादा अंक देते हैं। अटैंडेंस की भी समस्या नहीं होती।’’ मेश्राम ने कटुता से कहा।
राकेश की स्मृतियों में अतीत दस्तक देने लगा था। जब वह पहली बार होस्टल गया था। उसे जो रूम एलॉट हुआ था उसमें पहले से एक छात्र था जिसने उसे अपने कमरे में घुसने ही नहीं दिया था। उसने साफ़ मना कर दिया था कि वह किसी भंगी-चमार के साथ अपना रूम शेयर नहीं कर सकता है। जब उसने होस्टल वार्डन से शिकायत की तो उसने भी उसकी जाति पूछी थी और उसे एक दलित छात्र के साथ रख दिया था। साथ ही उसे चेतावनी भी दी थी—‘अपनी औकात में रहो...वरना बाहर कर दूँगा।’
छात्रावास जीवन के दिन बहुत ही पीड़ादायक थे। एक-एक दिन जैसे यंत्रणा से गुज़र कर पार करना पड़ता था। मैस में भी अलग बैठना पड़ता था।
रमेश चौधरी ने राकेश की सोच को झटका दिया, ‘‘साहब, अब आप ही बताइए क्या किया जाए?’’
‘‘तुम लोग डीन से मिले?’’ राकेश ने सवाल किया। ‘‘जी, मिले थे...उनका कहना है—आरक्षण से आए हो थोड़ा-बहुत तो सहना ही होगा। सवर्ण छात्रों की ज़्यादतियों को वे अनुचित नहीं मानते। क्योंकि नाइंसाफ़ी के ख़िलाफ़ ये प्रतिक्रिया है। आरक्षण के विरोध से उपजा आक्रोश’’, नितिन ने वितृष्णा से भरकर कहा।
‘‘डीन ही नहीं प्रोफ़ेसर भी इसी तरह की टिप्पणियाँ करते हैं, और प्रणव मिश्रा जैसे छात्रों को शह देते हैं’’, अमरदीप ने नितिन मेश्राम की बात का समर्थन किया। सुभाष सोनकर अपने भीतर उठते ग़ुस्से को दबाते हुए बोला, ‘‘मैंने अपनी मेडिकल रिपोर्ट बनवाई थी। जिसे लेकर पुलिस थाने गया था रपट लिखाने। इंस्पेक्टर ने रिपोर्ट लिखने से साफ़ मना कर दिया था—यह तुम लोगों का अन्दरूनी मामला है। पुलिस को क्यों घसीटते हो...अब आप ही बताइए। आख़िर हम जाएँ तो कहाँ जाएँ। इन स्थितियों में ठीक से पढ़ाई में भी एकाग्र हो जाना मुश्किल हो जाता है।’’
रमेश चौधरी ने अख़बारों को भी रपट भेजी थी जिसमें दलित छात्रों के उत्पीड़न को मुख्य मुद्दा बनाया था। लेकिन अख़बारों ने इसे रैगिंग कहकर छापा। दलित छात्रों के साथ होनेवाली ज़्यादतियों का कहीं ज़िक्र तक नहीं था।
विचार-विमर्श के बाद राकेश और रमेश चौधरी डीन से मिलकर समस्या का कोई न कोई समाधान तलाश करेंगे। ज़रूरत पड़ी तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलकर बात करेंगे। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर भगवती उपाध्याय से मिलने पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी। डीन का कहना था कि आरक्षण से मेडिकल का स्तर गिर रहा है। राकेश ने उन्हें टोकते हुए कहा था, ‘‘डॉक्टर साहब, हम यहाँ आरक्षण के पक्ष या विपक्ष पर चर्चा करने नहीं दलित छात्रों की समस्याएँ लेकर आए हैं।’’
डीन उनकी कोई भी सुने बग़ैर आरक्षण से होनेवाले नुक़सान पर ही बोल रहे थे। उनकी धारणा थी कि कम योग्यतावाले जब सरकारी हस्तक्षेप से मेडिकल जैसे संस्थानों में घुसपैठ करेंगे तो हालात तो दिन-प्रतिदिन ख़राब होंगे ही। उन छात्रों का क्या दोष जो अच्छे अंक लेकर पास हुए हैं।
राकेश बहस से बचना चाह रहा था, ‘‘डॉक्टर साहब, आरक्षण पर हम लोग फिर कभी चर्चा कर लेंगे, अभी तो उन हालात का कोई समाधान निकालिए, जिनकी हमने चर्चा की है। दलित छात्रों का उत्पीड़न रोकिए।’’
‘‘देखिए, छोटी-मोटी घटनाओं को इतना तूल मत दें। दलित उत्पीड़न जैसा मेरे कॉलेज में कुछ नहीं है। और मैं इन वाहियात चीज़ों को नहीं मानता। हमारे घर में तो भंगिन को भी ‘अम्मा’ कहा जाता था’’, डीन जैसे अपने आप से बाहर ही नहीं निकल रहे थे।
राकेश और रमेश चौधरी बौखलाकर उठ आए थे। दलित छात्रों का मेडिकल में आना डीन की दृष्टि में घुसपैठ थी। रमेश चौधरी ने स्वयं को बहुत मुश्किल से क़ाबू में रखा था। शायद राकेश के कारण।
कई दिन वे दोनों अनेक गण्यमान्य लोगों से मिले। लेकिन सभी जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अनेक दलित अधिकारियों के पास वे गए। उनका रवैया भी निराशाजनक ही था। वे कोई जोख़िम नहीं उठाना चाहते थे। उनका कहना था, मामले उठाने से दलित छात्रों का नुक़सान होगा।
दस-पंद्रह दिन के अथक प्रयासों के बाद भी कोई सुगबुगाहट वे पैदा करने में असफल रहे थे। निराश होकर रमेश चौधरी ने कहा था, ‘‘राकेश साहब अब तो आपने ख़ुद ही देख लिया...मैं इन लोगों से क्यों कड़वी बात करता हूँ...’’
राकेश भी अधिकारी था। लेकिन वह छात्रों की मदद करना चाहता था, सामाजिक उत्तरदायित्व समझकर। सरकारी अफ़सर ऐसे कामों से बचने की कोशिश करते थे। उन्हें डर था, कहीं इन हादसों के छीटों में वे भीग न जाएँ। उन्हें दलित होने का भय हर वक़्त सालता है।
रमेश ने जुलूस निकालने की योजना बना ली थी। तारीख़ भी तय हो गई थी। लेकिन अचानक सुभाष सोनकर की आत्महत्या ने सबकुछ बदलकर रख दिया था। सबसे ज़्यादा सदमा पहुँचा था रमेश चौधरी को। इस ख़बर से वह ग़ुस्से से बिफर पड़ा था। राकेश को जब उसने सोनकर की आत्महत्या का समाचार दिया उस वक़्त वह आपे से बाहर था।
सोनकर को पहली ही परीक्षा में फेल कर दिया गया था। क्योंकि उसने प्रणव मिश्रा के ख़िलाफ़ पुलिस में नामज़द रपट लिखाने का दुस्साहस किया था, डीन और अन्य प्रोफ़ेसरों तक शिकायत पहुँचाने की हिमाकत की थी, यह भूलकर कि वह इस चक्रव्यूह में अकेला फँस गया है, जहाँ से बाहर आने के लिए उसे कौरवों की कई अक्षौहिणी सेना और अनेक महारथियों से टकराना पड़ेगा। परीक्षाफल का व्यूह भेदकर सोनकर बाहर नहीं आ पाया था। कई महारथियों ने निहत्थे सोनकर की हत्या कर दी थी। जिसे आत्महत्या कहकर प्रचारित किया गया था।
रमेश चौधरी से फ़ोन पर यह समाचार पाकर राकेश भी गहरे अवसाद से भर गया था। उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि इतनी कुशाग्र बुद्धि का सोनकर आत्महत्या कर सकता है। फ़ोन पर रमेश की आक्रोशित आवाज़ सुनकर राकेश की उलझनें और ज़्यादा बढ़ गई थीं। उसके काँपते हाथ में थमा फ़ोन भी थरथरा गया था। बहुत मुश्किल से राकेश फ़ोन क्रेडिल पर रख पाया था....राकेश ने स्वयं को सँभालने का प्रयास किया। फिर भी उसे लग रहा था जैसे उसका हृदय डूब रहा है। वह धम्म से कुर्सी में धँस गया। उसके मुँह से अस्फुट शब्द निकले, ‘‘सोनकर यह क्यों किया तुमने...!’’
राकेश के मन बुरी तरह उचट गया था। दफ़्तर के काम में भी मन नहीं लग रहा था। वह दफ़्तर से उठकर जाने ही वाला था, फ़ोन की घंटी बज उठी। रमेश चौधरी का फ़ोन था। धीर-गंभीर आवाज़ में बोल रहा था, ‘‘राकेश साहब, कल पोस्ट मार्टम के बाद सोनकर की लाश का अंतिम संस्कार मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर होगा...आपमें साहस हो तो पहुँच जाना....’’
रमेश चौधरी के शब्दों में छिपी आँच को उसने महसूस कर लिया था। वह अभी तक सोनकर की मौत के सदमे से उबर नहीं पाया था कि रमेश चौधरी के इस फैसले ने उसे पेशोपेश में डाल दिया था। सोनकर का चेहरा बार-बार उसकी आँखों में उतर रहा था। राकेश अपने भीतर उठनेवाली बेचैनी को जितना दबाने की कोशिश कर रहा था, वह उतनी ही तीव्रता से बढ़ रही थी। वह फिर से कुर्सी पर बैठ गया था। सोनकर का चेहरा उसे उद्वेलित कर रहा था। सोनकर की जद्दोजहद राकेश की अपनी पीड़ा बन गई थी। उसने एक गहरी साँस ली और झटके से उठकर खड़ा हो गया था। उसने तय कर लिया था, वह सोनकर की अंतिम यात्रा में शामिल ही नहीं होगा, उसे कंधा भी देगा।
meDikal kaulej ke chhaatr subhash sonkar ki khabar se shahr ki dincharya par koi fark nahin paDa tha. akhbaron ne ise atmahatya ka mamla bataya tha. ek hi saal mein ye dusri maut thi meDikal kaulej mein. phainal varsh ki sujata ki maut ko bhi atmahatya ka kes kahkar rafa dafa kar diya gaya tha. kisi ne bhi atmahatya ke karnon ki paDtal karna zaruri nahin samjha tha. lagta tha jaise is shahr ki sanvednaon ko lakva maar gaya hai. do do hatyaon ke baad bhi ye shahr gunga hi bana raha.
rakesh ke daftar pahunchte hi fon ki ghanti baji. ramesh chaudhari ka fon tha. usne kanpti avaz mein kaha tha, ‘‘rakesh sahab, subhash sonkar bali chaDh gaya hai. . . ’’
‘‘kyaa?. . . ’’ rakesh ne lagbhag chikhte hue puchha.
‘‘abhi aur kitni hatyayen hongi rakesh sahab?. . . ’’ ramesh ne apni baat jari rakhi thi, ‘‘akhir sonkar ka apradh kya tha?. . . sirf itna ki maan baap use Dauktar banana chahte the. ’’ ramesh chaudhari ka ek ek shabd gahri vedna se bahar aa raha tha.
rakesh kaath ki tarah jaD ho gaya tha. ramesh chaudhari ki bharrai avaz jaise hazaron meel door se aa rahi thi. jise wo theek se sun nahin pa raha tha. sonkar ki maut ka rakesh ko vishvas hi nahin ho raha tha. rakesh ko lag raha tha jaise ramesh chaudhari kisi gahri khai mein khaDa hai. jahan se prtidhvnit hokar aa rahi avaz dhimi ho gai thi. jise sun pana rakesh ke liye kathin mahsus ho raha tha.
subhash sonkar ka udaas chehra rakesh ki ankhon ke samne baar baar aa raha tha. use laga fon uski pakaD se phisal raha hai.
uski smriti mein wo din dastak dene laga, jab ramesh chaudhari subhash sonkar aur uske mitron ko lekar aaya tha. us roz wo daftar se ghar aate hi akhbar lekar baith gaya tha. rasoi mein indu ki khatar patar chal rahi thi. bachche dusre kamre mein apna homvark kar rahe the. ghar ka vatavran shaant tha, lekin daftar se aate hi akhbar se chipak jana indu ko chiDhane ke liye kafi tha. usne vyangya se puchha, ‘‘kahin jana hai kyaa?’’ ‘‘nahin. . . kyon?’’ rakesh haDbaDa gaya tha. ‘‘kapDe nahin badle. . . ?’’ indu ne shanka zahir ki.
rakesh ne koi uttar nahin diya. darasal wo kuch bechain tha. daftar mein ramesh chaudhari ka fon aaya tha. kuch zaruri baat karna chahta tha. shaam ko ghar ayega. rakesh ne talne ki bahut koshish ki thi, lekin ramesh chaudhari mana hi nahin tha. rakesh ne kaha bhi tha, ‘‘daftar mein hi aa jao. ’’ lekin ramesh chaudhari ne kaha tha, ‘‘nahin, baat kuch aisi hi hai jo daftar mein nahin ho sakti hai. ’’
ramesh chaudhari samajik karyakarta hai. aksar kisi na kisi bahane wo rakesh ke paas aata hi rahta hai. jab bhi wo aata hai rakesh avyavasthit ho uthta hai. usse jitna bachne ka prayas karo, wo utna hi pichhe paDa rahta hai. ramesh chaudhari ke bolne ka andaz kuch aisa tha ki samnevala vyakti sahj nahin rah pata tha.
‘‘. . . tum log apne aapko samajhte kya ho? tum logon ko sirf baDe baDe pramoshan chahiye, ve bhi arakshan ke bharose. bachchon ko skool kaulej mein eDmishan bhi kote se hi chahiye. lekin is kote ko bachaye rakhne ke liye jab kuch karne ki naubat aati hai to tum logon ko zaruri kaam nikal aate hain ya phir daftar se chhutti nahin milti. tab ramesh chaudhari hi banega bali ka bakra. galiyan bhi vahi khayega. dekho sahab. . . agar bheeD ka hissa banne mein aap logon ko khatra dikhai deta to aisi sansthaon ko chanda do jo tumhare hiton ke liye kaam karti hain. . . tum log isi tarah udasin bane rahe to wo din door nahin jab arakshan ko ye log hajam kar jayenge. . . . baba sahab to hain nahin. . . aur baba sahab ke numainde banne ka jo Dhong kar rahe hain ve bhi sansad mein pahunchte hi gidaD bankar unki god mein baith jate hain jo arakshan virodhi hain, aur tarah tarah ki nautankiyan karne mein mahir hain. nyayadhishon se phaisle dilvayenge ki ab meDikal aur injiniyring mein arakshan se dakhila nahin milega. isse pratibhayen nasht hoti hain. . . jaise pratibhayen inki ghulam hain aur sirf inke gharon mein hi janmti hain. . . are itne hi pratibhavan the to desh ki ye haalat kaise ho gai. . . ’’
aise sanvadon se rakesh ayen bayen dekhne lagta hai. aur yadi ye vartalap ghar mein chal raha hota to indu ko lagta hai jaise aDosi paDosi kaan lagakar sun rahe hain. is vartalap se indu aisi ukhaDti hai ki kai kai din tak ghar mein golabari chalti hi rahti hai. aise mein rakesh ekatrafa yuddhadhaviram ghoshit karke atmasmarpan ki mudra akhtiyar kar leta hai. indu ghuma phirakar yahi kahti hai ha
‘‘. . . tum chahe jitne baDe afsar ban jao, mel jol in logon se hi rakhoge, jinhen ye tamiz bhi nahin hai ki sofe par baitha kaise jata hai. . . tumhein inse yari dosti karna hai to ghar se bahar hi rakho. . . aas paDos mein jo thoDi bahut izzat hai, use bhi kyon khatm karne par tule ho. . . gale mein Dhol bandhakar mat ghumo. . . ye jo sarnem laga rakha hai. . . yahi kya kam hai. . . kitni baar kaha hai ki ise badalkar kuch achchha sa sarnem lagao. . . bachche baDe ho rahe hain. . . inhen kitna sahna paDta hai. kal pinki ki saheli kah rahi thi. . . raidas to jute banata tha. . . tum log bhi jute banate ho. . . pinki rote hue ghar aai thi. . . mera to ji karta hai bachchon ko lekar kahin chali jaun. . . ’’ indu ki ye tanakshi rakesh ko bauna bana deti hai. wo khud apradh bodh se bhar jata hai.
bas akhbar kholkar baith jata hai. aise akhbar ki surkhiyan gaDDmaDD hokar kale dhabbon mein badal jati hain. aur rakesh ko lagne lagta hai jaise wo surakshit hai.
darvaze ki ghanti bajne se uski vichar tandra toot gai thi. usne darvaza khola. ramesh chaudhari hi tha. uske saath chaar yuva aur the. ve sab andar aakar idhar udhar pasar ge the. rakesh unhen ghaur se dekh raha tha. sabhi ke chehron par havaiyan uD rahi theen. udaas chehron par bhay ki parchhaiyan dikhai paD rahi theen.
ve sabhi chup the. sabhi apne apne khol mein simte hue the. khol se bahar aane ki chhatpatahat unke chehron se zyada unki ankhon mein thi. unki dasha dekhkar rakesh ke man mein kai tarah ki shankayen panapne lagi theen.
ramesh chaudhari ne chuppi toDte hue kaha, ‘‘rakesh sahab, ye hai amardip, ye vikas chaudhari, ye nitin meshram aur ye subhash sonkar. sabhi meDikal kaulej ke chhaatr hain. amardip aur nitin meshram fainal varsh mein hain aur ye donon pratham varsh mein hain. aapse milna chahte the. ’’ ‘‘haan. . . zarur. . . ’’ rakesh ne sahj bhaav se kaha.
amardip hichakte hue bola, ‘‘sar! hum log bahut baDi pareshani mein hain. . . samajh nahin aa raha hai kya karen?’’ amardip pal bhar ke liye ruka. khud ko vyavasthit karte hue bola, ‘‘meDikal kaulej ke jo halat hain, usmen hamare liye paDhai jari rakhna din pratidin kathin ho raha hai. ye saal hamne jin yatnaon ke saath guzare hain. . . hum hi jante hain. kai baar to lagta tha paDhai chhoDkar vapas laut jayen. . . lekin maan baap ki ummiden rasta rokkar majbur kar deti hain. un sab yatnaon ke saath paDhai jari rakhna. . . bahut taklifdeh hai. . . ek roz to mainne atmahatya tak karne ka nishchay kar liya tha. ’’ nirasha aur hatasha se labrej amardip ke shabdon ne saanjh ke dhundhalakon ko aur adhik gahra diya tha. amardip ke antas se gunjti chitkaren saaf saaf sunai paD rahi theen.
mahaul ghamgin ho gaya tha. rakesh ke hriday mein jaise kampan baDh ge the. apne hi antarman ki hiloron par tairta amardip bola, ‘‘kal pura din hostal ke ek kamre mein vikas chaudhari aur subhash sonkar ko darvaza band karke pita gaya. ’’
‘‘kyon. . . ? kya raiging chal rahi thee?’’ rakesh ne hairani se puchha.
‘‘raiging hoti to farstaiyar ke sabhi chhatron ke saath ye suluk hota. lekin vahan to sirf in donon ko hi pita gaya’’, amardip ne jor dekar kaha.
‘‘dalit chhatron ko alag khaDa karke apmanit karna to roz ka qissa hai. pravesh pariksha ke pratishat ank puchhkar thappaD ya ghunson se prahar hota hai. zara bhi virodh kiya to laat paDti hai. ye do chaar din nahin saal ke saal chalta hai. aur ye pitai kaulej ya chhatravas tak hi simit nahin hai. shahr se kaulej tak janevali bas mein bhi pitai hoti hai. koi ek siniyar chalti bas mein chillakar kahta hai, ‘‘is bas mein jo bhi chamar stuDaint hai. . . wo khaDa ho jaye. . . phir use dhakiyakar pichhli siton par le jaya jata, jahan pahle se baithe siniyar laat, ghunson se uska svagat karte hain. ’’ amardip ne halat ka byaura diya.
‘‘yah to sarasar julm hai’’, rakesh ne uttejit hote hue kaha. amardip ne rakesh ki or dekha,. . . ‘‘abhi kuch din pahle aisi hi bas mein fainal ke prnav mishra ne chillakar avaz lagai to us bas mein subhash sonkar tha, jo prnav ki avaz par chupchap raha. sonkar ke paas jo chhaatr baitha tha, usne ishare se bata diya ki sonkar yahan baitha hai. prnav mishra apni avhelana par tilmila gaya. sonkar ke baal pakaDkar apni or khinche, ‘kyon be chamarte sunai nahin paDa hamne kya kaha tha?’ sonkar ne apne baal chhuDane ki koshish ki. . . main chamar nahin hoon. balon ki pakaD majbut thi. sonkar karah utha. prnav mishra ka jhannatedar thappaD sonkar ke gaal par paDa. . . (gali). . . chamar ho ya sonkar. . . brahman to nahin ho. . . ho to sirf kotevale. . . bas itna hi kafi hai, prnav mishra ne sonkar ko laat ghunson se adhamra kar diya. puri bas mein thahake goonj rahe the. . . baba sahab ke naam par galiyan di ja rahi theen. prnav mishra ke is shaurya par use shabashiyan mil rahi theen. ’’
rakesh ne sonkar ki or dekha. wo apradhi ki mudra mein sir jhukaye baitha tha. sonkar ke chehre par chot ke nishan aur gahre ho ge the.
ramesh chaudhari bhi khamosh tha. lekin uske chehre ki manspeshiyan kasi hui theen. chehre ka rang badal raha tha. rasoi mein indu ki khatar patar aur tez ho gai thi. indu ke khankharane ka svar rakesh ke liye sanket tha. . . . ‘aji, aap in pachDon mein na paDo. ’ rasoi ke kamakaj ke dauran bhi indu ke kaan in logon ki batachit par hi lage the.
indu ka jo nazariya tha, wo samajik prtanna ka pratiphal tha. wo ek sahj jivan jina chahti thi. use lagta tha rakesh ko in jhamelon se bachna chahiye. wo isi koshish mein lagi rahti thi ki aas paDos ke log unke bare mein na jaan payen ki ve kaun hain? use ye sab bahut surakshit lagta tha. lekin rakesh unki vyatha katha se vichlit ho gaya tha. use mahsus ho raha tha ki ve sab kisi ghane biyaban jangal mein phans ge hain jahan charon or sirf andhera hai ya kantile jhaaD jhankhaD.
indu rasoin se nikalkar beDrum mein chali gai thi. jahan bachche apne homvark mein mashghul the. kuch hi kshan baad rakesh ka aath varshiy putr bahar aaya. adeshatmak lahze mein rakesh se bola, ‘‘papa! mera homvark karao. ’’
‘‘haan, bete, bas abhi karate hain, das minat mein. . . . zara ramesh ankal se baat kar len. . . tab tak tum apni Draing bana lo’’, rakesh ne use bahla phuslakar vapas bhej diya. rakesh indu ka ishara samajh raha tha—‘inhen jaldi bhagao. . . in jhanjhton se apne aapko door rakho. ’
rakesh kuch atpata sa gaya tha. ramesh chaudhari ne bhi ishara samajh liya tha. wo sahj bane rahna chahta tha. usne rakesh ko dhire se kaha, ‘‘sahab, hum aapka zyada samay nahin lenge. . . bas in laDkon ko koi rasta sujhaiye. . . . Dauktar to inhen banna hi hai. . . . . ’’
rakesh gahri soch mein tha. use soojh hi nahin raha tha ki in halat mein chhatron ko kya karna chahiye.
nitin meshram abhi tak chup tha. rakesh ko gahri soch mein Duba dekhkar bola, ‘‘hostal nan. 1 mein kamra elaut ho jane ke baad kisi dalit chhaatr ko usmen ghusne nahin diya jata hai. ghoom phirkar hostal nan. do mein hi dalit chhatron ko rakha jata hai. yahi sthiti garls hostal ki bhi hai. vahan ki sabhi dalit laDkiyan ek hi hostal mein rahti hain. kaulej mainejment ko ye samasyayen gambhir nahin lagtin. unhen lagta hai daliton ke liye meDikal mein aana atikrman karna hai. jab unse shikayat karte hain to dhyaan hi nahin dete. ’’
nitin meshram mukhar ho utha tha, ‘‘itna hi nahin, praiktikal ki parikshaon mein bhi bhedabhav barta jata hai. prnav mishra mere hi baich mein hai. na klasej atenD karta hai, na praiktikal. phir bhi trivedi sar use hi sabse zyada ank dete hain. atainDens ki bhi samasya nahin hoti. ’’ meshram ne katuta se kaha.
rakesh ki smritiyon mein atit dastak dene laga tha. jab wo pahli baar hostal gaya tha. use jo room elaut hua tha usmen pahle se ek chhaatr tha jisne use apne kamre mein ghusne hi nahin diya tha. usne saaf mana kar diya tha ki wo kisi bhangi chamar ke saath apna room sheyar nahin kar sakta hai. jab usne hostal varDan se shikayat ki to usne bhi uski jati puchhi thi aur use ek dalit chhaatr ke saath rakh diya tha. saath hi use chetavni bhi di thi—‘apni aukat mein raho. . . varna bahar kar dunga. ’
chhatravas jivan ke din bahut hi piDadayak the. ek ek din jaise yantrna se guzar kar paar karna paDta tha. mais mein bhi alag baithna paDta tha.
ramesh chaudhari ne rakesh ki soch ko jhatka diya, ‘‘sahab, ab aap hi bataiye kya kiya jaye?’’
‘‘tum log Deen se mile?’’ rakesh ne saval kiya. ‘‘ji, mile the. . . unka kahna hai—arakshan se aaye ho thoDa bahut to sahna hi hoga. savarn chhatron ki zyadatiyon ko ve anuchit nahin mante. kyonki nainsafi ke khilaf ye pratikriya hai. arakshan ke virodh se upja akrosh’’, nitin ne vitrishna se bharkar kaha.
‘‘Deen hi nahin profesar bhi isi tarah ki tippaniyan karte hain, aur prnav mishra jaise chhatron ko shah dete hain’’, amardip ne nitin meshram ki baat ka samarthan kiya. subhash sonkar apne bhitar uthte ghusse ko dabate hue bola, ‘‘mainne apni meDikal riport banvai thi. jise lekar pulis thane gaya tha rapat likhane. inspektar ne riport likhne se saaf mana kar diya tha—yah tum logon ka andaruni mamla hai. pulis ko kyon ghasitte ho. . . ab aap hi bataiye. akhir hum jayen to kahan jayen. in sthitiyon mein theek se paDhai mein bhi ekaagr ho jana mushkil ho jata hai. ’’
ramesh chaudhari ne akhbaron ko bhi rapat bheji thi jismen dalit chhatron ke utpiDan ko mukhya mudda banaya tha. lekin akhbaron ne ise raiging kahkar chhapa. dalit chhatron ke saath honevali zyadatiyon ka kahin zikr tak nahin tha.
vichar vimarsh ke baad rakesh aur ramesh chaudhari Deen se milkar samasya ka koi na koi samadhan talash karenge. zarurat paDi to kisi prabhavashali vyakti se milkar baat karenge. meDikal kaulej ke Deen Dauktar bhagvati upadhyay se milne par unhen nirasha hi haath lagi. Deen ka kahna tha ki arakshan se meDikal ka star gir raha hai. rakesh ne unhen tokte hue kaha tha, ‘‘Dauktar sahab, hum yahan arakshan ke paksh ya vipaksh par charcha karne nahin dalit chhatron ki samasyayen lekar aaye hain. ’’
Deen unki koi bhi sune baghair arakshan se honevale nuqsan par hi bol rahe the. unki dharna thi ki kam yogytavale jab sarkari hastakshep se meDikal jaise sansthanon mein ghuspaith karenge to halat to din pratidin kharab honge hi. un chhatron ka kya dosh jo achchhe ank lekar paas hue hain.
rakesh bahs se bachna chaah raha tha, ‘‘Dauktar sahab, arakshan par hum log phir kabhi charcha kar lenge, abhi to un halat ka koi samadhan nikaliye, jinki hamne charcha ki hai. dalit chhatron ka utpiDan rokiye. ’’
‘‘dekhiye, chhoti moti ghatnaon ko itna tool mat den. dalit utpiDan jaisa mere kaulej mein kuch nahin hai. aur main in vahiyat chizon ko nahin manata. hamare ghar mein to bhangin ko bhi ‘amma’ kaha jata tha’’, Deen jaise apne aap se bahar hi nahin nikal rahe the.
rakesh aur ramesh chaudhari baukhlakar uth aaye the. dalit chhatron ka meDikal mein aana Deen ki drishti mein ghuspaith thi. ramesh chaudhari ne svayan ko bahut mushkil se qabu mein rakha tha. shayad rakesh ke karan.
kai din ve donon anek ganymanya logon se mile. lekin sabhi jagah unhen nirasha hi haath lagi. anek dalit adhikariyon ke paas ve ge. unka ravaiya bhi nirashajnak hi tha. ve koi jokhim nahin uthana chahte the. unka kahna tha, mamle uthane se dalit chhatron ka nuqsan hoga.
das pandrah din ke athak pryason ke baad bhi koi sugbugahat ve paida karne mein asaphal rahe the. nirash hokar ramesh chaudhari ne kaha tha, ‘‘rakesh sahab ab to aapne khud hi dekh liya. . . main in logon se kyon kaDvi baat karta hoon. . . ’’
rakesh bhi adhikari tha. lekin wo chhatron ki madad karna chahta tha, samajik uttardayitv samajhkar. sarkari afsar aise kamon se bachne ki koshish karte the. unhen Dar tha, kahin in hadson ke chhiton mein ve bheeg na jayen. unhen dalit hone ka bhay har vaqt salta hai.
ramesh ne julus nikalne ki yojna bana li thi. tarikh bhi tay ho gai thi. lekin achanak subhash sonkar ki atmahatya ne sabkuchh badalkar rakh diya tha. sabse zyada sadma pahuncha tha ramesh chaudhari ko. is khabar se wo ghusse se biphar paDa tha. rakesh ko jab usne sonkar ki atmahatya ka samachar diya us vaqt wo aape se bahar tha.
sonkar ko pahli hi pariksha mein phel kar diya gaya tha. kyonki usne prnav mishra ke khilaf pulis mein namzad rapat likhane ka dussahas kiya tha, Deen aur anya profesron tak shikayat pahunchane ki himakat ki thi, ye bhulkar ki wo is chakravyuh mein akela phans gaya hai, jahan se bahar aane ke liye use kaurvon ki kai akshauhini sena aur anek maharathiyon se takrana paDega. parikshaphal ka vyooh bhedakar sonkar bahar nahin aa paya tha. kai maharathiyon ne nihatthe sonkar ki hatya kar di thi. jise atmahatya kahkar pracharit kiya gaya tha.
ramesh chaudhari se fon par ye samachar pakar rakesh bhi gahre avsad se bhar gaya tha. use vishvas hi nahin ho raha tha ki itni kushagr buddhi ka sonkar atmahatya kar sakta hai. fon par ramesh ki akroshit avaz sunkar rakesh ki ulajhnen aur zyada baDh gai theen. uske kanpte haath mein thama fon bhi tharthara gaya tha. bahut mushkil se rakesh fon kreDil par rakh paya tha. . . . rakesh ne svayan ko sanbhalane ka prayas kiya. phir bhi use lag raha tha jaise uska hriday Doob raha hai. wo dhamm se kursi mein dhans gaya. uske munh se asphut shabd nikle, ‘‘sonkar ye kyon kiya tumne. . . !’’
rakesh ke man buri tarah uchat gaya tha. daftar ke kaam mein bhi man nahin lag raha tha. wo daftar se uthkar jane hi vala tha, fon ki ghanti baj uthi. ramesh chaudhari ka fon tha. dheer gambhir avaz mein bol raha tha, ‘‘rakesh sahab, kal post martam ke baad sonkar ki laash ka antim sanskar meDikal kaulej ke mukhya get par hoga. . . apmen sahas ho to pahunch jana. . . . ’’
ramesh chaudhari ke shabdon mein chhipi anch ko usne mahsus kar liya tha. wo abhi tak sonkar ki maut ke sadme se ubar nahin paya tha ki ramesh chaudhari ke is phaisle ne use peshopesh mein Daal diya tha. sonkar ka chehra baar baar uski ankhon mein utar raha tha. rakesh apne bhitar uthnevali bechaini ko jitna dabane ki koshish kar raha tha, wo utni hi tivrata se baDh rahi thi. wo phir se kursi par baith gaya tha. sonkar ka chehra use udvelit kar raha tha. sonkar ki jaddojhad rakesh ki apni piDa ban gai thi. usne ek gahri saans li aur jhatke se uthkar khaDa ho gaya tha. usne tay kar liya tha, wo sonkar ki antim yatra mein shamil hi nahin hoga, use kandha bhi dega.

Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
OKAY
About this sher
Close
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.
OKAY
You have remaining out of free content pages.Log In or Register to become a Rekhta Family member to access the full website.
join rekhta family!
You have exhausted your 5 free content pages. Register and enjoy UNLIMITED access to the whole universe of Urdu Poetry, Rare Books, Language Learning, Sufi Mysticism, and more.