श्री सुख यौ न बखान सकै

shri sukh yau na bakhan sakai

रसखान

रसखान

श्री सुख यौ न बखान सकै

रसखान

और अधिकरसखान

    श्री सुख यौ बखान सकै वृषभान सुता जू को रूप उजारो।

    हे रसखान तू ज्ञान संभार तरैनि निहार जु रीझन हारो।

    चारु सिंदूर को लाल रसाल लसै ब्रज बाल को भाल टिकारो।

    गोद में मानौ विराजत है घनस्याम के सारे को सारे को सारो॥

    कोई गोपी अपनी सखि से राधा के सौंदर्य का वर्णन करती हुई कहती है कि हे सखि! राधा के मुख की शोभा का कौन वर्णन कर सकता है। उसका सौंदर्य प्रकाशित करने वाला है। रसखान कहते हैं कि हे मनुष्य! तू अपना ज्ञान संभाल और यदि तू राधा के रूप का कुछ बोध करना चाहता है तो नक्षत्रों की ओर देख, अर्थात् जिस प्रकार नक्षत्रों की प्रभा अनुपम है, उसी प्रकार राधा का रूप भी अद्वितीय है। उस ब्रजबाला के मस्तक पर लगा हुआ सिंदूर का टीका अत्यंत सुंदर एवं सरस है। वह टीका ऐसा प्रतीत होता है मानो चंद्रमा की गोद में मंगल सुशोभित हो।

    स्रोत :
    • पुस्तक : रसखान ग्रंथावली सटीक (पृष्ठ 279)
    • रचनाकार : प्रो. देशराजसिंह भाटी
    • प्रकाशन : अशोक प्रकाशन
    • संस्करण : 1966

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए