बंदे अधर बेड़ा चलत वे

ba.nde adhar beDa chalat ve

गरीबदास

गरीबदास

बंदे अधर बेड़ा चलत वे

गरीबदास

और अधिकगरीबदास

    बंदे अधर बेड़ा चलत वे।

    साँच मान सुगंध साहब नहीं करिया लगत वे॥

    अधर पुहमी अधर छिः गिरवर अधर सरबर ताल वे।

    अधर नदियाँ बहत वे जहँ अधर हीरे लाल वे॥

    अधर नौका अधर खेवट अधर पानी पवन वे।

    अधर चंदा अघर सूरज अधर चौदह भुवन वे॥

    अधर बागं अधर बेलं अधर कूप तलाब वे।

    अधर माली कुहकता है अधर फूल खिलाव वे॥

    अधर बँगला अधर डेवढ़ी अधर साहब आप वे।

    अधर पुर गढ़ हूंट नगरी नाभि नासा माथ वे॥

    हूंठ हाथ हज़ूर हासिल अधर पर इक अधर वे।

    ग़रीबदास अधर ध्यानी ओढ़ि एकै चदर वे॥

    स्रोत :
    • पुस्तक : हिंदी संतकाव्य-संग्रह (पृष्ठ 317)
    • संपादक : गणेशप्रसाद द्विवेदी
    • रचनाकार : ग़रीबदास
    • प्रकाशन : हिंदुस्तानी एकेडेमी
    • संस्करण : 1952

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए