Font by Mehr Nastaliq Web

महात्मा गांधी के उद्धरण

साधारणतः लोग सत्य अर्थात् 'सत्यवादिता—इतना ही स्थूल अर्थ लेते हैं, परंतु सत्य-वाणी में सत्य के पालन का पूरा समावेश नहीं होता। ऐसे ही साधारणतः लोग दूसरे जीव को न मारना, इतना ही अहिंसा का स्थूल अर्थ करते हैं, परंतु केवल प्राण न लेने मात्र से ही अहिंसा की साधना पूरी नहीं होती।