मृदुला गर्ग के उद्धरण
प्रेम भाव की असली त्रासदी, प्रेमियों की मृत्यु या पीड़क बिछुड़ना नहीं है। असली नासदी यह विडंबना है कि हर मोहग्रस्त इंसान, प्रेम के नाम पर दो-चार सीढ़ी चढ़-उतर कर ऐलान कर देता है कि वह प्रेम कर चुका और इस नतीजे पर पहुँचा है कि, प्रेम भावुकता की निशानी है और स्वाधीनता का हनन करता है। यही नहीं, अपने उथले अनुभव के बल पर, वह, अन्य युवाओं को यह उपदेश देने से भी नहीं चूकता कि वे प्रेम न करें तो बेहतर है।
-
संबंधित विषय : प्रेम