Font by Mehr Nastaliq Web

वेंकी रामकृष्णन के उद्धरण

प्रजनन द्वारा अपने जींस को अगली पीढ़ी में भेजने का दावा तब तक नहीं किया जा सकता, जब तक सबसे छोटी संतान अपने पैरों पर खड़ी न हो जाए। ख़ासकर मनुष्यों में तो बचपन लंबे समय तक चलता है, और तब तक संतानें माता-पिता पर ही निर्भर रहती हैं। मीनोपॉज़ की प्राकृतिक व्यवस्था शायद इसलिए हुई होगी कि महिलाओं को अधिक उम्र में बच्चे पैदा करने से जुड़े ख़तरों से बचाया जा सके, और वे अपने पहले से मौजूद बच्चों की देखभाल के लिए जीवित रहें।

अनुवाद : अमित कुश