Font by Mehr Nastaliq Web

कृष्ण कुमार के उद्धरण

किसी भाषा का भाग्य उसे बरतने वाले समाज के भाग्य से जुड़ा होता है। यद्यपि भाषा किसी समाज की तस्वीर ही नहीं; तक़दीर और उसे प्रभावित करने वाली तरक़ीब भी होती है, पर समाज का चरित्र; उसकी संरचना और वे परिस्थितियाँ जो संरचना पर असर डालती है, भाषा के स्वास्थ्य और भविष्य की दिशा बनाती है।