जिस श्रद्धा और उद्योग से वैज्ञानिक प्रकृति की शक्तियों की शोध करते हैं और उसके नियमों को विविध प्रकार से व्यवहार में लाने का प्रयत्न करते हैं, वैसी ही श्रद्धा और उद्योग से अहिंसा की शक्ति की खोज करने की और उनके नियमों को व्यवहार में लाने का प्रयत्न करने की आवश्यकता है।