दूसरे के शरीर या मन को दुःख या चोट न पहुँचाना, इतना ही अहिंसा धर्म नहीं है; हाँ, साधारणतः इसे अहिंसा धर्म का बाहरी लक्षण कह सकते हैं। दूसरों के शरीर या मन को स्थूल दृष्टि से दुःख या चोट पहुँचती जान पड़ने पर भी संभव है कि उसमें शुद्ध अहिंसा धर्म का पालन होता हो।