Font by Mehr Nastaliq Web

महात्मा गांधी के उद्धरण

अहिंसा में तीव्र कार्यसाधक शक्ति भरी हुई है। इसमें जो अमोघ शक्ति है, उसका अभी पूर्ण संशोधन नहीं हुआ है। 'अहिंसा के समीप सारे वैरभाव शांत हो जाते हैं'—यह सूत्र शास्त्रों का प्रलाप नहीं है, बल्कि ऋषि का अनुभव वाक्य है।