Font by Mehr Nastaliq Web
noImage

राम कृष्ण परमहंस

राम कृष्ण परमहंस की संपूर्ण रचनाएँ

उद्धरण 15

पहले ईश्वर-प्राप्ति करो, उसके उपरांत गृहस्थाश्रम में भी रहा जा सकता है। गार्हस्थ्य जीवन की गंध लग जाने पर ईश्वर प्राप्ति कठिन हो जाती है।

  • शेयर

प्रत्येक धर्म ईश्वर की प्राप्ति ही सिखाता है। ईश्वर-प्राप्ति से ही मानव की समस्याओं का अंत हो सकता है।

  • शेयर

संसार में रहते हुए मनुष्य को सदैव ईश्वर का चिंतन करना चाहिए, जैसे दासी दूसरे के घर का काम करते हुए भी, बराबर अपने बच्चों का ध्यान रखती है।

  • शेयर

ईश्वर-भक्त अपने को दीन और तुच्छ समझता है, वह किसी से अभिमान नहीं करता।

  • शेयर

जीवों के प्रति दया नहीं, सेवा की भावना रखो।

  • शेयर

Recitation