Font by Mehr Nastaliq Web
Prafull Shiledar's Photo'

प्रफुल्ल शिलेदार

1962 | नागपुर, महाराष्ट्र

सुप्रसिद्ध मराठी कवि, अनुवादक एवं संपादक।

सुप्रसिद्ध मराठी कवि, अनुवादक एवं संपादक।

प्रफुल्ल शिलेदार का परिचय

जन्म : 30/06/1962 | नागपुर, महाराष्ट्र

मराठी के सुपरिचित कवि प्रफुल्ल शिलेदार का जन्म ३० जून १९६२ को हिंदी-मराठी की मिली-जुली संस्कृति के नगर नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ. उन्होंने मराठी के साथ हिंदी में भी कविताएं और गद्य लिखा है. मराठी में उनकी कविताओं के चार कवितासंग्रह प्रकाशित है तथा हिंदी में ‘पैदल चलूँगा’ (२०१३) तथा ‘समुद्र पर दस्तक’ (२०२३) यह कवितासंग्रह प्रकाशित है. उनकी कविताओं के अंग्रेजी अनुवाद ‘Scratching the Silence’ (२०२५) इस शीर्षक से प्रकाशित है. उनकी कविताएं कन्नड़, पंजाबी, उड़िया, मलयालम, तेलुगु, मणिपुरी, गुजराती, नेपाली, दखनी आदि भारतीय भाषाओँ में तथा स्लोवाक, जर्मन, टर्किश आदि विदेशी भाषाओँ में अनूदित हुई है. कविताओं के साथ उन्होंने कहानियाँ, संस्मरण, यात्रा वृत्तान्त, आलोचना आदि गद्यलेखन भी किया है और कुछ महत्त्वपूर्ण ग्रंथों का संपादन किया है. मराठी की चर्चित पत्रिका ‘युगवाणी’ का उन्होंने २०१८ से २०२६ तक संपादन किया।   
प्रफुल्ल शिलेदार कई वर्षों से हिंदी-मराठी के बीच दोतरफा अनुवाद करते रहे है. हिंदी तथा मराठी के कई महत्त्वपूर्ण कवियों के उन्होंने अनुवाद किये. भारतीय, लैटिन अमेरिकन तथा यूरोपीय भाषाओँ की कविताओं के मराठी अनुवाद भी प्रकाशित है। 
ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया में आयोजित पूर्व यूरोप के सुप्रतिष्ठित कविता-समारोह ’आर्स पोएतिका’  में २०१३ में आमन्त्रित वह पहले भारतीय कवि थे. २०२५ में वह आर्ट ओमाय, न्यूयॉर्क में निवासी लेखक के रूप में आमंत्रित हुए. यूरोप, अमरिका तथा मध्य पूर्व की यात्राएँ की तथा काव्यपाठ किया है. कवितालेखन के लिए, अनुवाद के लिए तथा संपादन के लिए उन्हें महाराष्ट्र राज्य साहित्य पुरस्कार, साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार, शरच्चंद्र मुक्तिबोध सम्मान, कवि कुसुमाग्रज पुरस्कार आदि से सम्मानित किया गया है।

 

Recitation