Geet Chaturvedi's Photo'

गीत चतुर्वेदी

1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

हिंदी के चर्चित कवि-कथाकार और अनुवादक। 'आलाप में गिरह'. 'न्यूनतम मैं', 'ख़ुशियों के गुप्तचर' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।

हिंदी के चर्चित कवि-कथाकार और अनुवादक। 'आलाप में गिरह'. 'न्यूनतम मैं', 'ख़ुशियों के गुप्तचर' शीर्षक से तीन कविता-संग्रह प्रकाशित। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।

गीत चतुर्वेदी का परिचय

मूल नाम : गीत चतुर्वेदी

जन्म : 27/11/1977 | मुंबई, महाराष्ट्र

गीत चतुर्वेदी का जन्म 27 नवंबर 1977 को मुंबई में हुआ। वह नई पीढ़ी के चर्चित कवि-कथाकार हैं और विश्व साहित्य, सिनेमा, संगीत पर नए योगदान के लिए प्रतिष्ठित हो रहे हैं। उनका अध्ययन विस्तृत है जो उनकी पीढ़ी में उन्हें एक विशिष्ट स्थान दिलाता है। उनकी कविताओं और गल्प में अवाँ-गार्द भाव और प्रवृत्तियों की भी पहचान की गई है।  

कविता के भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार से वह चर्चा में आए। उनके तीन काव्य-संग्रह ‘आलाप में गिरह’, ‘न्यूनतम मैं’ और ‘ख़ुशियों के गुप्तचर’ प्रकाशित हो चुके हैं। उनके कथाकार का आगमन भी उनके कवि के साथ ही हुआ है और उनके दो कहानी-संग्रह ‘सावंत आंटी की लड़कियाँ’ और ‘पिंक स्लिप डैडी’ प्रकाशित हो चुके हैं। डायरी और निबंध की शक्ल में साहित्य, सिनेमा और संगीत पर उनकी टिप्पणियाँ ‘टेबल लैंप’ शीर्षक से प्रकाशित हैं।

उनकी कविताओं का कई देशी-विदेशी भाषाओं में अनुवाद हुआ है। उनकी कविताओं के अँग्रेज़ी अनुवाद का संग्रह ‘द मेमोरी ऑफ़ नाउ’ शीर्षक से प्रकाशित है। उनके नॉवेला ‘सिमसिम’ के अँग्रेज़ी अनुवाद को ‘पेन-हैम ट्रांसलेशन ग्रांट’ प्राप्त हुआ है। 

वह स्वयं भी विदेशी कविताओं के अनुवादक के रूप में प्रतिष्ठित हो रहे हैं और सराहे गए हैं। 

उन्हें कृष्णप्रताप कथा सम्मान और शैलेश मटियानी कथा सम्मान से पुरस्कृत किया गया है जबकि उन्हें कृष्ण बलदेव वैद फ़ेलोशिप भी प्राप्त हुआ है। 

संबंधित टैग

Recitation

aah ko chahiye ek umr asar hote tak SHAMSUR RAHMAN FARUQI

जश्न-ए-रेख़्ता (2022) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

फ़्री पास यहाँ से प्राप्त कीजिए