लोचन नीर तटिनि निरमाने

lochan neer tatini nirmane

विद्यापति

विद्यापति

लोचन नीर तटिनि निरमाने

विद्यापति

और अधिकविद्यापति

    लोचन नीर तटिनि निरमाने।

    करए कलामुखि तथहि सनाने॥

    सरस मृनाल करए जपमाली।

    अहनिस जप हरिनाम तोहारी॥

    बृंदाबन कानु पनि तप करई।

    हृदय बेदि मदनानल बरई॥

    जिब कर समिध समर कर आगी।

    करति होम बध होएबह भागी॥

    चिकुर बरहि रे समरि कर लेअई।

    फल उपहार पयोधर देअई॥

    भनइ विद्यापति सुनह मुरारी।

    तुअ पथ हेरइत अछि बरनारी॥

    अपने अश्रु-जल से सरिता का निर्माण कर वह चंद्रमुखी उसी में स्नान कर रही है। वह कमल-नाल की माला बनाकर दिन-रात तुम्हारे नाम का जाप किया करती है। उसकी हृदय-वेदिका में कामाग्नि प्रज्वलित हो रही है। प्राणों को अग्निहोत्र की लकड़ी तथा स्मरण को अरणी बना कर वह यज्ञ कर रही है। वह केश रूपी कुशों को हाथ में सम्हाल कर रखी हुई है और यज्ञ के चढ़ावे के रूप में उरोज रूपी फल देती है। भाव यह है कि वह नायिका कृष्ण के चिंतन में वक्षस्थल पर हाथ रखे हुए बैठी रहती है और रूखे बाल उसके हाथों के ऊपर बिखरे रहते हैं। विद्यापति कहते हैं कि हे कृष्ण! सुनो, वह श्रेष्ठ युवती तुम्हारा मार्ग देख रही है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : विद्यापति का अमर काव्य (पृष्ठ 318)
    • संपादक : गोपालाचार्य 'पराग'
    • रचनाकार : विद्यापति
    • प्रकाशन : स्टूडेंट स्टोर बिहारीपुर बरेली
    • संस्करण : 1965

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए