Font by Mehr Nastaliq Web

पूर्ण मन की यह एषणा कर सकूँ

purna man ki yah eshna kar sakun

विकास आर्य स्वप्न

विकास आर्य स्वप्न

पूर्ण मन की यह एषणा कर सकूँ

विकास आर्य स्वप्न

और अधिकविकास आर्य स्वप्न

    पूर्ण मन की यह एषणा कर सकूँ,

    तन की पीड़ाओं की भर्त्सना कर सकूँ॥

    इतना साहस ही केवल मुझे मिल सके,

    मैं स्वयं मृत्यु की घोषणा कर सकूँ॥

    जब कभी शांति मन को खलने लगे,

    दुःख सदा देह के साथ चलने लगे।

    जब नयन स्याह वृत्तों के घेरे में हो,

    सुख भी मस्तक से हिम हो पिघलने लगे।

    इतना साहस ही केवल मुझे मिल सके,

    सुखों से यथाशक्ति घृणा कर सकूँ।

    जब क़दम हर क़दम हो परीक्षा भरा,

    प्रति संबंध हो बस अपेक्षा भरा।

    प्रश्न ही प्रश्न सुनना हुआ भाग्य हो,

    और उत्तर मिले बस समीक्षा भरा।

    इतना साहस ही केवल मुझे मिल सके,

    मैं स्वयं अंत की उद्धोषणा कर सकूँ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : विकास आर्य स्वप्न
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY