वाराणसी के रचनाकार
कुल: 72
व्योमेश शुक्ल
सुपरिचित कवि-आलोचक और अनुवादक। रंगकर्म में भी सक्रिय। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित। नागरीप्रचारिणी सभा (काशी) के प्रधानमंत्री।
विष्णुचंद्र शर्मा
समादृत कवि-लेखक और अनुवादक। ‘कवि’ पत्रिका के संपादक। ‘मुक्तिबोध की आत्मकथा’ शीर्षक पुस्तक के लिए उल्लेखनीय।
विनोदशंकर व्यास
- जन्म : वाराणसी
विजय देव नारायण साही
समादृत कवि-आलोचक। ‘जायसी’ शीर्षक आलोचना-पुस्तक के लिए उल्लेखनीय।
विहाग वैभव
नई पीढ़ी के कवि। 'मोर्चे पर विदागीत' शीर्षक से एक कविता-संग्रह प्रकाशित। भारतभूषण अग्रवाल पुरस्कार से सम्मानित।
वल्लभाचार्य
समादृत संत और दार्शनिक। पुष्टिमार्ग के संस्थापक और शुद्धाद्वैत के प्रतिपादक।