उन्नाव के रचनाकार
कुल: 10
शिवमंगल सिंह सुमन
छायावाद से संबद्ध कवि-लेखक। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
देवीशंकर अवस्थी
सुप्रसिद्ध आलोचक, रंग-समीक्षक और गद्यकार। उनकी स्मृति में ‘देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान’ प्रदान किया जाता है।
गयाप्रसाद शुक्ल 'सनेही'
द्विवेदी युग के कवि। राष्ट्रप्रेम की कविताओं के लिए प्रसिद्ध।
जगदंबा प्रसाद मिश्र ‘हितैषी'
द्विवेदी युग के कवि। 'सवैयों के बादशाह' के रूप में लोकप्रिय।
कीर्ति चौधरी
अज्ञेय द्वारा संपादित ‘तीसरा सप्तक’ की कवयित्री। प्रसिद्ध साहित्यकार अजित कुमार की बहन।
प्रतापनारायण मिश्र
भारतेंदु युग के महत्त्वपूर्ण कवि, गद्यकार और संपादक। 'ब्राह्मण' पत्रिका से चर्चित।
रामविलास शर्मा
समादृत आलोचक। अज्ञेय द्वारा संपादित ‘तार सप्तक’ के कवि। साहित्य अकादेमी पुरस्कार से सम्मानित।
स्नेहमयी चौधरी
हिंदी की समादृत कवयित्री। प्रसिद्ध साहित्यकार अजित कुमार की जीवन-संगिनी।