इलाहाबाद के रचनाकार
कुल: 12
महादेवी वर्मा
- जन्म : फ़र्रूख़ाबाद
- निवास : इलाहाबाद
- निधन : इलाहाबाद
छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। कविता के साथ-साथ अपने रेखाचित्रों के लिए भी प्रसिद्ध। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
प्रोफ़ेसर रामचंद्र शुक्ल
समकालीन महत्त्वपूर्ण चित्रकार, कला-समीक्षक और लेखक। चित्रकला की काशी शैली और समीक्षावाद से संबद्ध।
सुमित्रानंदन पंत
छायावाद के आधार स्तंभों में से एक। 'प्रकृति के सुकुमार' कवि। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित।
सूर्यकांत त्रिपाठी निराला
छायावादी दौर के चार स्तंभों में से एक। समादृत कवि-कथाकार। महाप्राण नाम से विख्यात।
रामस्वरूप चतुर्वेदी
सुप्रसिद्ध काव्य-आलोचक और साहित्य-इतिहासकार। व्यास सम्मान से सम्मानित।
दूधनाथ सिंह
समादृत कवि-कथाकार और संपादक। महादेवी वर्मा और निराला पर लिखीं अपनी किताबों के लिए भी चर्चित।
गिरिधर कविराय
- निधन : इलाहाबाद
जीवन के व्यावहारिक पक्ष के आलोक में नीति, वैराग्य और अध्यात्म के प्रस्तुतकर्ता। नीतिपरक कुंडलियों के लिए प्रसिद्ध।
विजय देव नारायण साही
समादृत कवि-आलोचक। ‘जायसी’ शीर्षक आलोचना-पुस्तक के लिए उल्लेखनीय।
जगदीश गुप्त
‘नई कविता’ धारा से संबद्ध कवि और समीक्षक। चित्रकार और पुरातत्त्वविद् के रूप में भी योगदान।
रामकुमार वर्मा
समादृत कवि, एकांकीकार और आलोचक। पद्मभूषण से सम्मानित।
रामनरेश त्रिपाठी
- जन्म : सुल्तानपुर
- निवास : इलाहाबाद
- निधन : इलाहाबाद
छायावादी कवि और गद्यकार। ग्रामगीतों के संकलन के लिए स्मरणीय।
श्रीधर पाठक
द्विवेदी युग के कवि-अनुवादक। स्वच्छंद काव्य-धारा के प्रवर्तक।