Font by Mehr Nastaliq Web

चीख़ती हुई रात

chikhti hui raat

ज़ेवियर विलोरूशिया

ज़ेवियर विलोरूशिया

चीख़ती हुई रात

ज़ेवियर विलोरूशिया

और अधिकज़ेवियर विलोरूशिया

    अपनी आवाज़ से भयभीत हूँ मैं

    व्यर्थ ही मैं अपनी छाया को ढूँढ़ता फिरता हूँ

    क्या यह होगा बुद्धिसंगत

    कि गुज़र जाए एक देहविहीन छाया?

    और मेरी खोई हुई आवाज़

    करती जाए सड़क को आग के हवाले?

    ऐसी कौन-सी आवाज़, कौन-सी छाया और कौन-सा स्वप्न है

    जागते हुए स्वप्न में जिन्हें मैंने देखा नहीं

    क्या ये वही आवाज़, वही छाया और वही स्वप्न होंगे

    जिन्होंने मुझे लूट लिया है?

    अपने धारीदार दिल से उछलते ख़ून की आवाज़ को सुनने के लिए

    क्या मुझे अपने कानों को सीने पर रखना होगा

    जैसे नब्ज़ पर रखता हूँ मैं अपना हाथ?

    मेरी छाती ख़ाली होगी

    और मैं बिल्कुल निराश

    और मेरे हाथ जमे हुए संगमरमर के

    कड़े टुकड़े भर होंगे।

    स्रोत :
    • पुस्तक : सदानीरा पत्रिका
    • संपादक : अविनाश मिश्र
    • रचनाकार : ज़ेवियर विलोरूशिया

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY