Font by Mehr Nastaliq Web

वनमाली

vanmali

कर्मदेव पाठक

और अधिककर्मदेव पाठक

    मैं एक अभागा वनमाली

    पुष्पों से आँख चुराता हूँ

    अपने घावों को कुतर-कुतर

    काँटों को गले लगाता हूँ।

    मैं एक अभागा वनमाली

    पुष्पों से आँख चुराता हूँ।

    जंगल मेरे मन के भीतर

    जिसमें मैं ख़ुद खो जाता हूँ,

    मैं प्रेम सींच कर हर तरु में

    प्रतिपल इक डाल सुखाता हूँ।

    मैं एक अभागा वनमाली

    पुष्पों से आँख चुराता हूँ।

    मैं रंगों का इक सौदागर

    सहरा नवरंग बनाता हूँ,

    जीवन क्या मुझे रुलाएगा

    ख़ुद अपनी हँसी उड़ाता हूँ,

    मैं क्षितिज परे उन रंगों-सा

    घुलता हूँ, निखरता जाता हूँ

    मैं एक अभागा वनमाली

    पुष्पों से आँख चुराता हूँ।

    जंगल, बगिया, पोखर, नदियाँ

    इन सबको भी भरमाता हूँ

    जो पुष्प पूछते हाल मिरा

    तो बातें गढ़ता जाता हूँ

    भीतर से आहें भरता हूँ

    बाहर से ढोंग रचाता हूँ,

    मैं एक अभागा वनमाली

    पुष्पों से आँख चुराता हूँ।

    स्रोत :
    • रचनाकार : कर्मदेव पाठक
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY