Font by Mehr Nastaliq Web

यदि तुम पहले विदा हो जाओ

yadi tum pahle vida ho jao

अनुवाद : शायक आलोक

एनाबेल देस्पार

एनाबेल देस्पार

यदि तुम पहले विदा हो जाओ

एनाबेल देस्पार

और अधिकएनाबेल देस्पार

    कम-से-कम मुझे तुम्हारी गंध तो समेट लेने दो

    नमूनों की तरह : तुम्हारी बगलों, ऊनी

    स्वेटर

    सिगरेट पीने से पीली पड़ी उँगलियों की गंध

    मुझे लेनी होगी

    तुम्हारे पैरों की एक छाप

    और तुम्हारी हँसी की रिकॉर्डिंग करनी होगी

    इन अभिलेखों को मैं निर्वासन में साथ ले जाऊँगी

    मेरा शरीर सेंट हेलेना होगा, जहाँ अब जहाज़

    नहीं ठहरते

    समुद्र में एक चट्टान, एक आउटपोस्ट जहाँ

    हवा हूक भरती है

    और ध्रुवीय भालू दरवाज़ा पीटते हैं।

    स्रोत :
    • रचनाकार : एनाबेल देस्पार
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY