उठे बादल, झुके बादल

uthe badal, jhuke badal

हरिनारायण व्यास

हरिनारायण व्यास

उठे बादल, झुके बादल

हरिनारायण व्यास

और अधिकहरिनारायण व्यास

    उधर उस नीम की कलगी पकड़ने को

    झुके बादल।

    नई रंगत सुहानी चढ़ रही है

    सब के माथे पर।

    उड़े बगुले, चले सारस,

    हरस छाया किसानों में।

    बरस भर की नई उम्मीद

    छाई है बरसने के तरानों में।

    बरस जा रे, बरस जा नई दुनिया के

    सुख संबल।

    पड़े हैं खेत छाती चीर कर

    नाले-नदी सूने।

    बिलखते दादुरों के साथ सूखे झाड़

    रूखे झाड़।

    हवा बेजान होकर सिर पटकती

    रो रही सरसर।

    ज़मीं की धूल है बदहोश

    भूली आज अपना घर।

    किलकता आ, बरसता आ,

    हमारी ख़ुशी बेकल।

    उधर वह आम का झुरमुट

    वहीं हैं पास में पनवट।

    किलकती कोकिला, बेमान होकर देखती जब

    चाँद मुखड़े पर घटा-सी छा गई है लट।

    खड़ी हैं सिर लिए गागर

    तुम्हारी इंतज़ारी में

    दरद करती कमर, दिल काँपता है

    बेक़रारी में।

    जहाँ की बादशाही भी जहाँ पर।

    सिर झुकाती है

    उन्हीं कोमल किशोरी का

    दुखा कर दिल

    कभी रस ले सकोगे क्या अरे बेदिल?

    उठे बादल, झुके बादल।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दूसरा सप्तक (पृष्ठ 70)
    • संपादक : अज्ञेय
    • रचनाकार : हरिनारायण व्यास
    • प्रकाशन : भारतीय ज्ञानपीठ
    • संस्करण : 2012

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY

    जश्न-ए-रेख़्ता (2023) उर्दू भाषा का सबसे बड़ा उत्सव।

    पास यहाँ से प्राप्त कीजिए