Font by Mehr Nastaliq Web

उसके बारे में

uske bare mein

अनुवाद : शायक आलोक

जैकी के

जैकी के

उसके बारे में

जैकी के

और अधिकजैकी के

    मुझे उसके बारे में बताया तो गया था

    कि वह कैसी होगी—हमेशा, हमेशा

    कि वह कैसी नहीं होगी—कभी नहीं, कभी नहीं

    मैंने देखा था और सुना था

    फिर भी मैं उससे प्रेम कर बैठी

    कि उसका वह हमेशा, हमेशा

    कि उसका वह कभी नहीं, कभी नहीं

    उस छोटी-सी साहसी रात में

    उसके होंठ—जैसे तितली जैसा कोई क्षण

    मैंने उसे पकड़ना चाहा और वह हँस पड़ी

    एक भारी हँसी जिसने मुझे दो हिस्सों में बाँट दिया

    लेकिन मुझे तो उसके बारे में बताया ही गया था

    कि वह कैसी होगी—हमेशा, हमेशा

    कि वह कैसी नहीं होगी—कभी नहीं, कभी नहीं

    हम दोनों ने हवा की आवाज़ सुनी

    हम दोनों एक रफ़्तार में दौड़े

    हम दोनों—ऊपर और दूर, दूर और दू

    और अब वह जा चुकी है

    जैसा कि कहा था उसने कि वह चली जाएगी

    लेकिन मुझे तो उसके बारे में बताया ही गया था

    कि वह कैसी होगी—हमेशा, हमेशा।

    स्रोत :
    • रचनाकार : जैकी के
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए शायक आलोक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY