Font by Mehr Nastaliq Web

तुम होते हो तो

tum hote ho to

दीप्ति कुशवाह

दीप्ति कुशवाह

तुम होते हो तो

दीप्ति कुशवाह

और अधिकदीप्ति कुशवाह

    तुम होते हो तो

    डाली पर फूल

    अपनी नियत उम्र से थोड़ा अधिक ठहरता है

    पत्तियाँ

    हरे रंग का एक और कारण खोज लेती हैं

    आँगन में उतरी धूप

    शाम बनने की जल्दी नहीं करती

    चौके में देर तक चलता है नल

    और बर्तनों से पहले

    दिन भर की थकान धोता है

    आईना

    चेहरा नहीं

    विश्वास लौटाता है

    कोने से झर चुकी बिंदी

    अगली सुबह

    फिर बदल लेती है अपना रंग

    तुम होते हो पास

    तो रात अपने बटुए से निकाल कर रख देती है

    नोन डूबे अतिरिक्त क्षण

    मन की काली पट्टी पर

    कोई शिकायत पूरा वाक्य नहीं बन पाती

    लबालब नदियाँ आ जाती हैं

    मेरे सिरहाने तक

    पोर-पोर बिहाग की धुन बजने लगती है

    फिर एक दिन तुम नहीं होते हो

    फूल जल्दी लौट जाते हैं

    पत्तियाँ हरियाने का अर्थ भूलने लगती हैं

    आईना हर बार

    एक अपरिचित स्त्री लौटाता है

    तुम्हारी अनुपस्थिति

    घर में एक बड़ी रिक्ति रख देती है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : दीप्ति कुशवाह
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY