Font by Mehr Nastaliq Web

तीस बरस की लड़की का इंटरव्यू

tees baras ki laDki ka intravyu

वैशाली थापा

वैशाली थापा

तीस बरस की लड़की का इंटरव्यू

वैशाली थापा

और अधिकवैशाली थापा

    उसने कहा वो इसलिए नहीं हँसती

    क्योंकि उदास रहने पर

    उसके होंठ ख़ूबसूरत लगते हैं

    हँसने पर उसके होंठ ग़ायब हो जाते हैं

    पर उदासी ग़ायब नहीं होती

    जब उससे पूछा

    क्या तुम आस्तिक हो

    तब वो अपने प्रेमी को याद करती है

    और कहती है

    जब वो बहुत ज़्यादा ख़ुश होता है

    तो मुझे भूल जाता है

    जैसे कि मैं उसका ईश्वर हूँ

    उसने स्मृति के बारे में बताया

    उसने अपना शहर छोड़ दिया है

    और क्योंकि घर शहर के अंदर था

    तो घर भी छूट गया

    घर के अंदर की दुनिया थी बस

    जो नहीं छूटी

    व्यक्ति के बारे में बताते हुए

    वह कहती है

    कि वह एक यात्री है

    वह चुप की यात्रा करती है

    और शब्दों तक पहुँचती है

    व्यक्ति तक नहीं

    समाज और अधिकार के नाम पर

    वह खीज जाती है

    वह बताती है कि

    उसने अपना बहुत सारा समय बर्बाद किया है

    न्याय एवं अधिकार की बहस पर

    वह समझ चुकी है कि अधिकार बहस से नहीं मिलते

    क़दम उठाने से मिलते है

    जीवन के बारे में कहती है

    अब वह ठीक उस प्रकार जीना चाहती है

    जिस प्रकार वह जी सकती है

    वह अपने मन के लोकतंत्र की आज़ादी चाहती है

    वह अब चाहती है

    पूर्णतः अपने व्यवहार में बने रहना

    प्रेम के बारे में पूछने पर

    वह कुछ देर चुप हो जाती है

    एक गहरी उसाँस के बाद

    वह प्रेम के बारे में कुछ नहीं कहती

    चाय बनाने के लिए

    रसोई में चली जाती है

    आत्मा के बारे में बताती है

    अपनी आत्मा को मार कर

    अब वह अपने प्रति धारणाएँ पैदा नहीं करती

    उसको ख़ुद में अब कुछ नज़र नहीं आता

    बदलने के लिए।

    स्रोत :
    • पुस्तक : मेरे घर में पृथ्वी (पृष्ठ 122)
    • रचनाकार : वैशाली थापा
    • प्रकाशन : हिंदीस्थान प्रकाशन
    • संस्करण : 2025

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY