सुबह बन जाएँगे
subah ban jayenge
अब स्वप्न पहाड़ों से उगेंगे
रात के अँधेरे को छेदकर
वसंत बनकर उगेंगे
पतझड़ के मारे बोगन बेलिया के फूलों
की लाली लेकर
सुबह बन जाएँगे
शहर की ओर स्वर जाएँगे
रात की कोख से
कुछ किरणें जन्म लेंगी
आँखें पीकर धूप बन जाएँगी
लालिमा जहाँ से छिटकती है
- पुस्तक : काल नदी (पृष्ठ 6)
- रचनाकार : शिवमंगल सिद्धांतकर
- प्रकाशन : राग विराग प्रकाशन
- संस्करण : 2003
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.