Font by Mehr Nastaliq Web

सोन चिरइया कहाँ गयी

son chiraiya kahan gayi

मोहनलाल यादव

मोहनलाल यादव

सोन चिरइया कहाँ गयी

मोहनलाल यादव

और अधिकमोहनलाल यादव

    पनघट पोखर ताल-तलइया कहाँ गयी

    हमरी प्यारी सोन चिरइया कहाँ गयी

    खेल खिलौना हाथी घोड़ा माटी के

    चुनमुन की कागज की नइया कहाँ गयी

    रग्घू काका के आवाँ ठंडा होइग

    भुजई दादा के भरसइयाँ कहाँ गयी

    लँगड़ी आँधी में विकास के सब उड़िग

    छप्पर-छानी उड़ी मड़इया कहाँ गयी

    तरस गई कोयलिया गीत सुनावइ के

    घनी-घनी बौरल अमरइया कहाँ गयी

    दादी के गितिया कानें मिसिरी घोलइ

    पाँड़े काका की कबितइया कहाँ गयी

    फगुआ होरी बेलवरिया पुरबी चैता

    नभभेदी पीतम गवनइया कहाँ गयी

    घिरना फैला जात-पाँत अउ मजहब के

    अलगू-जुम्मन असल मितइया कहाँ गयी

    कंकरीट के जंगल सगरिउ उगि आये

    फली मटर फूली सरसोइया कहाँ गयी

    काग बँड़ेरी ढूँढि-ढूँढ़ि के हारि गवा

    फुर्र-फुर्र उड़ती गौरैया कहाँ गयी

    खटिया बिछे नीम की छइयाँ दादा के

    मंद-मंद झुरके पुरवइया कहाँ गयी

    स्रोत :
    • पुस्तक : अलगौझी (पृष्ठ 76)
    • रचनाकार : मोहनलाल यादव
    • प्रकाशन : हंस प्रकाशन, नई दिल्ली
    • संस्करण : 2023

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY