Font by Mehr Nastaliq Web

स्मृति

smriti

सुमन शेखर

सुमन शेखर

स्मृति

सुमन शेखर

और अधिकसुमन शेखर

    मन के उस हिस्से में

    जहाँ ग़लतियाँ और पछतावा हैं

    वहीं, इच्छाएँ ऐसे गूँजती हैं,

    जैसे शांत दुपहरी में बुद्ध मंदिरों की घंटियाँ

    स्मृति श्राप है

    जीवन भर उससे उबरा नहीं जा सकता

    सारा जिया टुकड़ा-टुकड़ा मुँह में घुलता रहता है

    स्मृति वरदान है

    जीवन भर उसके सहारे जिया जा सकता है

    सारा जिया संचित रहता है,

    जिसे समय-समय पर

    टुकड़े-टुकड़े में चखा जाता है ख़ुश होने की कोशिश में

    स्मृति का स्वाद उससे पूछो जो उसके बोझ से उबरा नहीं

    या उससे पूछो जिसे कल का जिया कुछ भी याद नहीं

    सुख छलावा है

    दुख सच है

    सारे रास्ते अंततः दुख तक ही पहुचते हैं

    स्मृति सारे हिसाब रखती है।

    स्रोत :
    • रचनाकार : सुमन शेखर
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY