Font by Mehr Nastaliq Web

शिवोहम्

shivoham

अलका सिन्हा

अलका सिन्हा

शिवोहम्

अलका सिन्हा

और अधिकअलका सिन्हा

    आँखों की नमी से गूँदती है 

    ज़िंदगी का आटा

    थपकियाँ दे देकर चकले की धार पर

    गोल-गोल घूमती है

    रिश्तों की आँच पर रोटी के साथ-साथ 

    सिंकती है ख़ुद भी

    उनके लिए

    बड़के और छुटकी के लिए।

    सीमित समय और साधन के बावजूद

    तराशती है सब्जियों के फाँक

    मछली-सी छलमलाती हैं उंगलियाँ 

    जब पानी में धुलती हैं सब्जियाँ।

    खट्टे-मीठे अनुभवों में लथपथाई

    ‘छन्न’ भर कहती है कड़ाही

    फिर बेआवाज़ पकती है 

    जी-भर सुलगती है।

    बिखर आई लट संवार 

    ख़ुद को साधती है

    बालों को समेटकर 

    सहस्त्रार पर बाँधती है।

    तब कोई धवल बाल 

    शीर्ष पर चमकता है

    अधखिले चंद्र-सा,

    गाती है गीत कोई

    शुभकामना मंत्र-सा!

    चू पड़ती है 

    पसीने की नमकीन धार

    जटाओं के पार

    मंद-मंद मुस्काती है

    हँसकर पी जाती है

    जीवन का गरल

    जैसे गंगाजल!

    राग-बैराग के साथ निपटाती है 

    पहली शिफ़्ट

    और दौड़ पड़ती है दफ़्तर की तरफ़

    दूसरी शिफ़्ट निभाने के लिए

    विष कन्या से 

    शिव कन्या हो जाने के लिए!

    स्रोत :
    • रचनाकार : अलका सिन्हा
    • प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित

    संबंधित विषय

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY