Font by Mehr Nastaliq Web

रोम

rom

अनुवाद : एम. एस. पटेल

एज़रा पाउंड

और अधिकएज़रा पाउंड

    'ट्रॉय का रोम पुनर्जीवित होता है'

    —प्रोपरशस

    ओ! तुम अजनबी रोम में रोम का पता लगाते हो

    और रोम में कुछ नहीं पाते हो तुम रोमवासी को नहीं बुला सकते हो,

    खंडित मेहराबें और राजभवन सामान्य हो गए हैं,

    रोम का नाम केवल इन दीवारों में रहता है।

    देखो अभिमान और पतन कैसे हो सकता है

    जिसने समूची दुनिया को अपने क़ानून के नीचे ठहराया है,

    अब जीत ली सर्वोच्च विजय, क्योंकि

    समय का वह मारा है और समय सबको मिटाता है।

    रोम जो रोम का एकमात्र अंतिम स्मारक है,

    रोम जिसने अकेले रोम का क़स्बा जीता है,

    इकलौती टाइबर, क्षणिक और समुद्र की ओर मुड़ी,

    रोम के अवशेष हैं, ओ! दुनिया, तू अविश्वसनीय स्वाँगिया है!

    जो तेरे समय में अटल रहता है चकनाचूर हो जाता है,

    और जो जल्दी चला जाता है समय की गति से पीछे होता जाता है।

    स्रोत :
    • पुस्तक : दरवाज़े में कोई चाबी नहीं (पृष्ठ 331)
    • संपादक : वंशी माहेश्वरी
    • रचनाकार : एज़रा पाउंड
    • प्रकाशन : संभावना प्रकाशन
    • संस्करण : 2020
    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों का व्यापक शब्दकोश : हिन्दवी डिक्शनरी

    ‘हिन्दवी डिक्शनरी’ हिंदी और हिंदी क्षेत्र की भाषाओं-बोलियों के शब्दों का व्यापक संग्रह है। इसमें अंगिका, अवधी, कन्नौजी, कुमाउँनी, गढ़वाली, बघेली, बज्जिका, बुंदेली, ब्रज, भोजपुरी, मगही, मैथिली और मालवी शामिल हैं। इस शब्दकोश में शब्दों के विस्तृत अर्थ, पर्यायवाची, विलोम, कहावतें और मुहावरे उपलब्ध हैं।

    Additional information available

    Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.

    OKAY

    About this sher

    Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi volutpat porttitor tortor, varius dignissim.

    Close

    rare Unpublished content

    This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.

    OKAY