प्रेम कहानी
prem kahani
रेस्तराँ का बैरा
जो गीले कपड़े से साफ़ करके ले गया था
वो अलफ़ाज़
जो उस मेज़ पर छूट गए थे
उसे मैंने ही भेजा था
मैं उन्हें अपने कमरे में रखे गमले में रौम्प दूँगी
फिर फूटेंगे अलफ़ाज़
लिखेंगे हम दोनों की नई प्रेम कहानी
मेरे कमरे की दीवारों पर
- रचनाकार : ममता धवन
- प्रकाशन : हिन्दवी के लिए लेखक द्वारा चयनित
Additional information available
Click on the INTERESTING button to view additional information associated with this sher.
About this sher
rare Unpublished content
This ghazal contains ashaar not published in the public domain. These are marked by a red line on the left.